WI vs IND, 1st T20I Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

West Indies vs India 1st T20: वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20 आई में टॉस जीता और भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 190 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत काफी खराब रही. वेस्टइंडीज ने तीन महत्वपूर्ण विकेट जल्द ही गंवा दिये. उसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा. टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन की बना सकी. भारत ने पहला मुकाबला 68 रनों से जीत लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा.

Live Updates
5:56 PM. 30 Jul 22 12:26 PM. 30 Jul

भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हराया

पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है. भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हराया. कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 64 रनों की पारी और बाद में दिनेश कार्तिक की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 191 रनों का लक्ष्य दिया. शुरुआती झटकों से परेशान वेस्टइंडीज 20 ओवर में केवल 122 रन ही बना सका.

5:18 AM. 30 Jul 22 11:48 PM. 29 Jul

वेस्टइंडीज को लगा आठवां झटका, अकील होसेन आउट

वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा है. अकील होसेन आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. उन्होंने 15 गेंद पर 11 रन बनाये. अर्शदीप सिंह ने होसेन को बोल्ड कर दिया है. भारत को जीत के लिए अब दो विकेट की जरूरत है.

5:18 AM. 30 Jul 22 11:48 PM. 29 Jul

वेस्टइंडीज के सात विकेट गिरे

निकोलस पूरन के आउट होने के बाद रवि बिश्नोई ने रोवमेन पॉवेल और ओडियन स्मिथ को आउट कर दिया. इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा. भारत जीत से केवल तीन विकेट दूर है.

5:18 AM. 30 Jul 22 11:48 PM. 29 Jul

निकोलस पूरन आउट, वेस्टइंडीज को चौथा झटका

वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा है. निकोलस पूरन आउट हो गये हैं. रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पूरन का कैच पकड़ा. उनकी जगह बल्लेबाजी करने शिमरोन हेटमायर क्रीज पर आये हैं.

5:18 AM. 30 Jul 22 11:48 PM. 29 Jul

शमरह ब्रुक्स आउट, वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

शमरह ब्रुक्स आउट हो गये हैं. वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है. भुवनेश्वर कुमार ने ब्रुक्स को बोल्ड कर दिया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आये हैं. पावर प्ले में वेस्टइंडीज को तीन झटके लगे हैं.

5:18 AM. 30 Jul 22 11:48 PM. 29 Jul

जेसन होल्डर आउट, वेस्टइंडीज को दूसरा झटका 

तीसरे ओवर में ही वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा ने जेसन होल्डर को बोल्ड कर दिया है. होल्डर ने चार गेंद का सामना किया और खाता भी नहीं खोल पाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान निकोलस पूरन क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

West Indies vs India 1st T20: वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20 आई में टॉस जीता और भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 190 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत काफी खराब रही. वेस्टइंडीज ने तीन महत्वपूर्ण विकेट जल्द ही गंवा दिये. उसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा. टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन की बना सकी. भारत ने पहला मुकाबला 68 रनों से जीत लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >