सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली! रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब

रवि शास्त्री ने कहा है कि विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल कर एकदिवसीय में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले विराट कोहली के पास सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है.

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली क्या क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल कर एकदिवसीय में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले विराट कोहली के पास सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है. जिस तरह से विराट कोहली खेल रहे हैं उससे यह लगता भी है कि वो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

सचिन तेंदुलकर ने  टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट मैच के तीनों फॉर्मेट में खेले कुल 664 मैचों में 100 शतक लगाए हैं. तेंदुलकर को 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने में 24 साल लगे. वहीं विराट कोहली ने 15 साल और 517 मैचों में 80 शतक लगा चुके हैं.

विराट कोहली 15 सालों से देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं.  अभी उनका क्रिकेट करियर  जारी है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि वो आने वाले समय में कई और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे.

कोहली के लिए अभी संभावना खत्म नहीं हुई है. आने वाले दिनों में  टीम इंडिया के साथ कई देशों का क्रिकेट मुकाबला होने वाला है. अगले महीने दक्षिण अफ्रीका का दो मैचों का दौरा है. जनवरी से घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों का मुकाबला होने वाला है.

अगले साल टीम इंडिया बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी  भी करेगा. 2024 के अंत में पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी टीम इंडिया करेगी.  यानी इन 13 महीने की अवधि में भारत 17 टेस्ट खेलेगा. कोहली के भी टीम इंडिया का हिस्सा रहने की पूरी संभावना है.

हालांकि सारा कुछ कोहली के  परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा.  कोहली आज जिस फॉर्म में खेल रहे है अगर आने वाले दिनों में भी उनका यही फॉर्म बरकरार रहा तो 100  शतकों का सफर पूरा करने की संभावनी बन भी सकती है.

कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक हैं, जिसमें वनडे में 50 एकदिवसीय में 29 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक दर्ज हैं और वह तेंदुलकर जिनके टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक के रिकॉर्ड से 20 शतक पीछे हैं.

द आईसीसी रिव्यू में रवि शास्त्री ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक बनाए तो किसने सोचा होगा कि कोई उनके करीब भी आएगा? और उसने 80 शतक बना लिए हैं. इसमें 50 शतक एकदिवसीय में आये है. यह कई बार वास्तविकता से परे लगता है.  

भारत के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा है कि कुछ भी असंभव नहीं है क्योंकि ऐसे खिलाड़ी जो शतक बनाने की कोशिश करते हैं तो बहुत तेजी से शतक बना लेते हैं. उनकी अगली 10 पारियों में आपको पांच और शतक देखने को मिल सकते हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >