Son of Bihar: वैभव सूर्यवंशी ने मार-मारकर गेंदबाजों का हुलिया बिगाड़ा, डर के मारे भूल गए लाइन लेंथ

Vaibhav Suryavanshi Son of Bihar: बिहार के छोटे बच्चे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में बल्ले से कोहराम मचा दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सोमवार को वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 38 गेंदों में 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 101 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके साथ ही आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने यूसुफ पठान के 37 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वैभव की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया.

Vaibhav Suryavanshi Son of Bihar: राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी और ‘बिहार के लाल’ वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बेखौफ खेल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर छक्के से अपनी पारी की शुरुआत की. उसके बाद मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. वैभव ने अपने बल्ले से ऐसा आतंक मचाया कि अच्छे-अच्छे गेंदबाज अपनी लाइन लेंथ भूल गए और वाइड फेंकने लगे. सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा की गेंद पर तो उन्होंने ऐसा प्रहार किया कि दो ओवर की गेंदबाजी के बाद उन्हें गेंदबाजी से ही हटाना पड़ा.

इशांत शर्मा के ओवर में वैभव ने जड़ दिए 28 रन, हटाना पड़ा गेंदबाजी से

वैभव ने पहले दो गेंद पर दो छक्का जड़ इशांत शर्मा का स्वागत किया. गुजरात के चौथे ओवर में इशांत शर्मा गेंदबाजी करने आए. उनके ओवर की पहली दो गेंद पर वैभव ने बैक-टू-बैक दो छक्के जमाए, फिर तीसरी गेंद पर चौका, पांचवीं गेंद पर छक्का, आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. इशांत के ओवर में वैभव ने 28 रन जड़ दिए. वैभव की मार देखकर इशांत शर्मा लाइन-लेंथ भूल गए. अपना ओवर पूरा करने के लिए इशांत शर्मा को 8 गेंद फेंकने पड़े. इशांत ने अपने ओवर में दो वाइड गेंद भी फेंके. पहले ओवर के बाद ही इशांत को गेंदबाजी से हटाना पड़ा.

वैभव के शिकार हुए करीम जनत

गुजरात टाइंटस की ओर से खेल रहे अफगानिस्तानी खिलाड़ी करीम जनत वैभव सूर्यवंशी के शिकार हो गए. करीम के ओवर में वैभव ने ऐसा तांडव मचाया कि एक ओवर के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दोबारा उन्हें गेंदबाजी पर नहीं लगाया. करीम के ओवर में वैभव ने तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से कुल 30 रन बनाए.

छक्का जड़ वैभव ने पूरा किया शतक

वैभव सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी को इसी से समझ सकते हैं कि उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक छक्का जड़कर पूरा किया. वो भी ऐसे गेंदबाज के खिलाफ जिसके फिरकी से पूरी दुनिया खौफ खाती है. अफगानिस्तानी खिलाड़ी राशिद खान. राशिद के ओवर की दूसरी पर वैभव ने छक्का जड़ अपना शतक पूरा किया.

आईपीएल में दूसरे सबसे तेज शतक जमाने वाले खिलाड़ी बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बैटर बन गए हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी यूसुफ पठान के 37 गेंदों में सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वैभव से आगे केवल वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल रह गए हैं. गेल ने 2013 में केवल 30 गेंदों में आईपीएल में शतक जमाया था.

वैभव सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वो टी20 शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. 14 साल और 32 दिन में वैभव ने टी20 शतक जमाया. इससे पहले विजय जोल ने 2013 में मुंबई के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र की ओर से टी20 में शतक जमाया था, उस समय उनकी उम्र 18 साल और 118 दिन हुए थे.

सोशल मीडिया पर सूर्यवंशी का ‘वैभव’

आईपीएल 2025 में विस्फोटक शतक जड़ वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर वैभव की चर्चा हो रही है. यूजर्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक बिहारी सबपर भारी. एक यूजर ने लिखा, छोटा बच्चा समझ रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >