Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के लिए उर्वशी रौतेला ने किया ये पोस्ट! सिर्फ एक शब्द में कही ये बात

ऋषभ पंत की कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराई, जिसमें उन्हें गहरी चोट लगी. क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे है. इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी एक पोस्ट किया है.

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के फैंस के लिए बुरी खबर है. ऋषभ की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है. क्रिकेटर के सिर, पीठ औऱ पैर में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. ऋषभ के लिए फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे है और उनके लिए पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट लिखा है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.

ऋषभ पंत के लिए उर्वशी रौतेला का पोस्ट

ऋषभ पंत के लिए फैंस काफी परेशान है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘प्रेयिंग.’ साथ ही उन्होंने व्हाइट हार्ट भी बनाया है. एक्ट्रेस ने हैशटैग में लव भी लिखा. उर्वशी के पोस्ट करते हुए यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या फोटो अपलोड कर रही हो, उधर ऋषभ भाई पंत का एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी ठीक हो जाओ ऋषभ भाआ. एक यूजर ने लिखा, भाभीजान भाईजान का एक्सीडेंट हो गया और आप यहां इंस्टा में अपना पिक अपलोड कर रहे हो.

https://www.instagram.com/p/Cmx4FghoI1o/?hl=en

गौरतलब है कि ऋषभ पंत की कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराई, जिसमें उन्हें गहरी चोट लगी. क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. क्रिकेटर की मानें तो उन्हें झपकी आ गई और जिसके बाद उनकी कार रेलिंग से जा टकरायी. एक्सीडेंट की तसवीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी है, जिसमें उनके चेहरे पर पट्टी बंधी दिख रही है. बता दें कि अक्सर उर्वशी रौतेला ऐसा कुछ पोस्ट करती है, जो ऋषभ पंत के ओर इशारा करते है. यूजर्स भी इन पोस्ट पर क्रिकेटर का नाम लेते है. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है और उनका बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका है.

Also Read: उर्वशी रौतेला की सिल्वर चेन पर अटका यूजर्स का ध्यान, बोले- इसका ऋषभ पंत से कनेक्शन तो नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >