वीरेंद्र सहवाग के घर इन दुश्मनों ने किया हमला, देखें वीडियो

वीरेंद्र सहवाग के घर अचानक से टिड्डियों ने हमला कर दिया, जिसकी जानकारी सहवाग ने खुद वीडियो के जरिये दी

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अभी अपने ज्यादातर समय घर पर ही बीता रहे हैं और समय समय पर अपने फैंस से भी सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ते रहते हैं और अपने अनुभव शेयर करते रहते हैं. लेकिन इसी कोरोना महामारी के दौर में अब अचानक से उनके घर पर दुश्मनों ने हमला बोल दिया है, जी हां ये दुश्मन और कोई नहीं बल्कि टिड्डयां ही हैं.

इसकी जानकारी सहवाग ने खुद वीडियो शेयर करके दी. इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा, टिड्डयों का हमला सीधे मेरे घर के ऊपर में ही. सहवाग ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें साफ साफ देखा जा सकता है उनके घर के ऊपर में टिड्डयां उड़ते हुए नजर आ रही हैं,

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से उत्तर भारत में टिड्डयों ने आम जनता को भी काफी परेशान कर रखा है. राजस्थान के बाद अब ये टिड्डयां दिल्ली भी पहुंच चुकी है, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय टिड्डियों के प्रकोप को देखते हुए आपातकाल बैठक भी बुलाई है. दिल्ली के कई इलाकों में इसे देखते हुए डीएम को अलर्ट रहने को कहा गया है. और इसके बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है.

बता दें कि जैसे ही सहवाग ने ये वीडियो शेयर किया लोगों ने उन्हें घर पर सुरक्षित रहने की सलाह देने लगे तो कई लोग उन्हें अपने बल्ले को घर के बाहर रखने की बात कहने लगे ताकि टिड्डियाँ वहां से अपने भाग जाए, इस टिड्डियों को भगाने के लिए राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में प्रशासनों ने कीटनाशकों का छिड़काव कर उन्हें भगाने या मारने की कोशिश शुरू कर दी है.

हर मुद्दे पर बेबाकी से रखते हैं अपनी राय

वीरेंद्र सहवाग हर मुद्दे पर पूरी बेबाकी के साथ अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं, कुछ दिन पहले ही सहवाग ने भारत चीन सीमा विवाद वाले मामले पर चीन को खूब खरी खोटी सुनाई थी. उन्होंने चीन को सुधरने तक की चेतावनी दे डाली थी. उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं जिन्होंने गलवान घाटी में सर्वोच्च बलिदान दिया. इस समय जब दुनिया गंभीर महामारी से निपट रही है, अब ये हरकतें हो रही है. मुझे उम्मीद है कि चीनी सुधर जाएं’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >