sri lanka vs india : भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया, चमके सूर्यकुमार

sri lanka vs india 1st T20I : भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 38 रन से हरा दिया और सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने श्रीलंका को 126 रन पर ढेर कर दिया. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जमाये.

Live Updates
5:08 AM. 26 Jul 21 11:38 PM. 25 Jul

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 में पहला विकेट चटकाया

वरुण चक्रवर्ती ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू किया. अपने पहले ही मैच में वरुण ने शानदार गेंदबाजी की और पहला विकेट भी चटकाया. चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये.

5:08 AM. 26 Jul 21 11:38 PM. 25 Jul

20 ओवर भी नहीं खेल पायी श्रीलंकाई टीम, भुवनेश्वर कुमार ने चटकाये 4 विकेट

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पूरे 20 ओवर भी नहीं खेलने दिया. श्रीलंका की पूरी टीम 18 ओवर और तीन गेंद पर 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिये. जबकि दीपक चाहर ने 3 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाये. हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाये.

5:08 AM. 26 Jul 21 11:38 PM. 25 Jul

भारत ने श्रीलंका को 38 रन से रौंदा

sri lanka vs india 1st T20I : भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 38 रनों से हरा दिया और सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने श्रीलंका को 126 रन पर ढेर कर दिया.

5:08 AM. 26 Jul 21 11:38 PM. 25 Jul

श्रीलंका को 8वां झटका, शनाका 16 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 8वां झटका लगा. चक्रवर्ती ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान शनाका को 16 के स्कोर पर विकेट कीपर ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराया. शनाका ने 14 गेंदों में एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये.

5:08 AM. 26 Jul 21 11:38 PM. 25 Jul

श्रीलंका को 7वां झटका, करुणारत्ने भुवनेश्वर के दूसरे शिकार

श्रीलंका को 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुणारत्ने के रूप में 7वां झटका लगा. भवुनेश्वर कुमार ने करुणारत्ने को 3 के स्कोर बोल्ड किया. भुवनेश्वर कुमार ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये हैं.

4:44 AM. 26 Jul 21 11:14 PM. 25 Jul

भारत को एक ओवर में दो सफलता, चाहर की गेंद पर असलंका और हसरंगा आउट

भारत को 16वें ओवर में लगातार दो सफलता मिली. दीपक चाहर ने तीसरी गेंद पर असलंका को 44 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया. उसके बाद पांचवीं गेंद पर चाहर ने हसरंगा को शून्य पर बोल्ड कर दिया.

मुख्य बातें

sri lanka vs india 1st T20I : भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 38 रन से हरा दिया और सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने श्रीलंका को 126 रन पर ढेर कर दिया. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जमाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >