Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Pakistan vs Sri Lanka:पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है. एक हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है. दोनों पारियों में 300 से अधिक रन बने हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पाकिस्तान को 345 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर 48.2 ओवर में जीत हासिल की ली. पाकिस्तान की ओर अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शतक जड़ा. रिजवान ने अंत तक क्रीज पर जमे रहे और 120 गेंद पर नाबाद 134 रन बनाए.

Live Updates
4:00 AM. 11 Oct 23 10:30 PM. 10 Oct

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

पाकिस्तान ने हैदराबाद में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान को 345 रनों का लक्ष्य दिया. अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान की शतक के दम पर 48.2 ओवर में 345 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम किया.

4:00 AM. 11 Oct 23 10:30 PM. 10 Oct

Pakistan vs Sri Lanka Live: पाकिस्तान को चौथा झटका

पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. साउद शकील आउट हो गए हैं. उन्होंने 31 रनों की पारी खेली. लेकिन पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है. टीम जीत ये कुछ ही रन दूर है.

4:00 AM. 11 Oct 23 10:30 PM. 10 Oct

Pakistan vs Sri Lanka Live: मोहम्मद रिजवान ने जड़ा शतक

अब्दुल्लाह शफीक के बाद मोहम्मद रिजवान ने भी शतक जड़ दिया है. रिजवान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 97 गेंद पर शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े.

4:00 AM. 11 Oct 23 10:30 PM. 10 Oct

Pakistan vs Sri Lanka Live: मोहम्मद शफीक ने जड़ा शतक

मोहम्मद शफीक शतक जड़कर आउट हो गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण पारी खेली. पाक टीम को तीसरा झटका लगा है. पथिराना की गेंद पर सब्सिट्यूट खिलाड़ी हेमंथा ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा. शफीक 103 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए हैं. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए.

4:00 AM. 11 Oct 23 10:30 PM. 10 Oct

Pakistan vs Sri Lanka Live: मोहम्मद रिजवान का अर्धशतक

अब्दुल्लाह शफीक के बाद मोहम्मद रिजवान ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 58 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. इस बीच उन्होंने पांच चौके लगाए. रिजवान ने शफीक के साथ शतकीय साझेदारी कर ली है.

4:00 AM. 11 Oct 23 10:30 PM. 10 Oct

Pakistan vs Sri Lanka Live: पाकिस्तान का स्कोर 150 के पार

पाकिस्तान का स्कोर 27 ओवर की समाप्ति पर 151 रन पहुंच गया है. दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने पारी को संभाल लिया है. शफीक 79 रन और रिजवान 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है.

मुख्य बातें

Pakistan vs Sri Lanka:पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है. एक हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है. दोनों पारियों में 300 से अधिक रन बने हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पाकिस्तान को 345 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर 48.2 ओवर में जीत हासिल की ली. पाकिस्तान की ओर अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शतक जड़ा. रिजवान ने अंत तक क्रीज पर जमे रहे और 120 गेंद पर नाबाद 134 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >