IND vs UAE W U19 Highlights: भारतीय महिला टीम ने यूएई को 122 रन से हराया, चमकी शेफाली और श्वेता

India vs UAE Women U19 World Cup Highlights: विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और यूएई महिला टीम के बीच विलोमूर पार्क, बेनोनी में मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. भारत ने यूएई को 122 रनों से हरा दिया है. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए यूएई को 220 रनों का लक्ष्य दिया. कप्तान शैफाली वर्मा के 78 रनों की तूफानी पारी और श्वेता सहरावत की नाबाद 74 रनों के बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाये. जबकि ऋचा घोष ने भी 49 रनों का योगदान दिया. जवाब में यूएई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी.

Live Updates
10:13 PM. 16 Jan 23 4:43 PM. 16 Jan

भारत ने यूएई को 122 रनों से हराया

भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को 122 से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत और शेफाली वर्मा के शानदार अर्धशतक और 111 रनों की साझेदारी से तीन विकेट खोकर 219 रन बनाये. जवाब में यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी.

10:13 PM. 16 Jan 23 4:43 PM. 16 Jan

यूएई को तीसरा झटका, रिनिथा आउट

मन्नत कश्यप की गेंद पर रिनिथा रचित आउट हो गयी हैं. यूएई को तीसरा झटका लगा है. न्यूजीलैंड का स्कोर अब भी 50 के नीचे है, जबकि टीम की तीसरी बैटर नौवें ओवर में पवेलियन लौट गयी हैं.

9:20 PM. 16 Jan 23 3:50 PM. 16 Jan

समैरा धरणीधरका आउट, भारत को मिली दूसरी सफलता

5.2 ओवर पर ऋचा घोष ने भारत को दूसरी सफलता दिलायी. समैरा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटी. दाएं हाथ की बल्लेबाजी रिनिथा राजिथ क्रीज पर आईं.

9:20 PM. 16 Jan 23 3:50 PM. 16 Jan

भारत को मिली पहली सफलता, तीरथ सतीश आउट

भारत के लिए पहला ओवर करने आई शबनम एमडी ने पांचवी गेंद पर तीरथ सतीश को आउट किया. सतीश 16 रन बनाकर पवेलियन लौटी. दाएं हाथ की बल्लेबाज समैरा धरणीधरका क्रीज पर आईं.

9:20 PM. 16 Jan 23 3:50 PM. 16 Jan

यूएई की बल्लेबाजी शुरू, सतीश और केनी क्रीज पर

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम के लिए तीरथ सतीश और लावण्या केनी क्रीज पर आए. भारत के लिए शबनम एमडी करेंगी पहला ओवर.

9:20 PM. 16 Jan 23 3:50 PM. 16 Jan

भारत ने यूएई को दिया 220 रनों का लक्ष्य

भारत ने यूएई को 220 रनों का लक्ष्य दिया है.भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाये. भारत के लिए शैफाली वर्मा ने 78 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि श्वेता सहरावत ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली. ऋचा घोष ने भी 49 रनों का योगदान दिया. वहीं यूएई के लिए इंदुजा नंदकुमार, महिका गौर, समैरा धरणीधरका ने 1-1 विकेट झटके

मुख्य बातें

India vs UAE Women U19 World Cup Highlights: विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और यूएई महिला टीम के बीच विलोमूर पार्क, बेनोनी में मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. भारत ने यूएई को 122 रनों से हरा दिया है. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए यूएई को 220 रनों का लक्ष्य दिया. कप्तान शैफाली वर्मा के 78 रनों की तूफानी पारी और श्वेता सहरावत की नाबाद 74 रनों के बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाये. जबकि ऋचा घोष ने भी 49 रनों का योगदान दिया. जवाब में यूएई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >