Eng vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना

दक्षिण अफ्रीका ने चौथी बार वर्ल्ड कप का सबसे बढ़ा स्कोर बनाया है. 400 या उससे अधिक रन का स्कोर दक्षिण अफ्रीका ने तीन बार बनाया है. जबकि सबसे बड़ा स्कोर अफ्रीका ने 13 बार बनाया है.

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने चोकर्स के दाग को धोने में लग गई है. इसी सिलसिले में अफ्रीकी टीम ने क्रिकेट के इस महाकुंभ में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे दुनिया के किसी भी देश ने अबतक नहीं किया है. हालांकि लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत भी शामिल है.

वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने सबसे अधिक बार बनाया 400 या उसके अधिक रन

वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 399 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ अफ्रीका ने अपने नाम ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली, जो अबतक किसी भी देश ने नहीं किया. दरअसल दक्षिण अफ्रीका ने चौथी बार वर्ल्ड कप का सबसे बढ़ा स्कोर बनाया है. 400 या उससे अधिक रन का स्कोर दक्षिण अफ्रीका ने तीन बार बनाया है. जबकि सबसे बड़ा स्कोर अफ्रीका ने 13 बार बनाया है. सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका टॉप चार में है, जिसमें उसने 3 बार 400 से अधिक रन बनाया है. वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड भी दक्षिण अफ्रीका के नाम ही दर्ज है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने एक बार 417/6 रन बनाया, जबकि भारत ने भी एक बार 413 रन बनाया है.

Also Read: World Cup 2023: कंगना रनौत ने वर्ल्ड कप विनर को लेकर कर दी भविष्यवाणी, बोली- भारत को जीतना ही…

वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम

दक्षिण अफ्रीका – 428/5 vs Sri Lanka 7 Oct 2023

ऑस्ट्रेलिया – 417/6 v Afghanistan 4 Mar 2015

भारत – 413/5 v Bermuda 19 Mar 2007

दक्षिण अफ्रीका – 411/4 v Ireland 3 Mar 2015

वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बनाया 399 रन का विशाल स्कोर

वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन का विशाल स्कोर बनाया. क्षिण अफ्रीका की ओर से क्लासेन पे 67 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली. जबकि रीजा हेंड्रिक्स ने 75 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली. रासी वैन डेर डुसेन ने 61 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. जबकि मार्को जेनसन ने 42 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेली.

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी ने शतक और तीन ने जमाया अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लासेन ने 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. तो रीजा हेंड्रिक्स ने 85, वैन डेर डुसेन ने 60 और मार्को जेनसन ने नाबाद 75 रनों की तूफानी पारी खेली. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 13 छक्के जमाए गए.

वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी बार बनाया सबसे बड़ा स्कोर

वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी बार सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अफ्रीका ने इसी बार बनाया है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का रिकॉर्ड रन बनाया था. बाद में श्रीलंका को 44.5 ओवर में 326 रन पर ढेर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने उस मैच को 102 रनों से जीत लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >