IND vs BAN: शुभमन गिल के साथ-साथ सारा तेंदुलकर ने भी पुणे में लुटा दर्शकों का दिल, देखें तस्वीरें

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने दिल खुश कर देने वाला प्रदर्शन किया, तो कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा तेजी से रन जोड़ने की कोशिश में 48 के स्कोर पर आउट हुए.

1 / 1
IND vs BAN: शुभमन गिल के साथ-साथ सारा तेंदुलकर ने भी पुणे में लुटा दर्शकों का दिल, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

Pune: India’s Shubman Gill plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI10_19_2023_000284A)

IND vs BAN: शुभमन गिल के साथ-साथ सारा तेंदुलकर ने भी पुणे में लुटा दर्शकों का दिल, देखें तस्वीरें

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने दिल खुश कर देने वाला प्रदर्शन किया, तो कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा तेजी से रन जोड़ने की कोशिश में 48 के स्कोर पर आउट हुए. लेकिन डेंगू से उबर कर मैदान पर वापसी करने वाले गिल ने शानदार अर्धशतक जमाया. गिल ने पुणे के मैदान पर कई आकर्षक शॉट लगाए. गिल ने पुणे में भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया. गिल के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी स्टेडियम में बैठे-बैठे दर्शकों का दिल जीत लिया.

शुभमन गिल के हर शॉट पर सारा ने मनाया जश्न

पुणे के स्टेडियम में मौजूद सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल के हर शॉट पर जश्न मनाया. सारा तेंदुलकर की कई तस्वीरें इस समय वायरल हो रही हैं. शुभमन गिल ने फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया. शार्दुल ठाकुर ने 38वें ओवर में तौहीद हृदोय को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया और बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया. जब शुभमन गिल ने कैच लपका को स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शक खुशी से झूम उठे. दर्शकों के साथ-साथ मैच देखने पहुंची सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी अपनी खुशी नहीं रोक पायीं और ताली बजाकर जश्न मनाया.

जश्न मनाते सारा तेंदुलकर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें उन्हें जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. महाराष्ट्र में मुकाबला होने की वजह से सारा भी मैच देखने स्टेडियम पहुंची हैं.

सारा के साथ-साथ शुभमन गिल भी हो रहे ट्रेंड

भारत-बांग्लादेश मैच देखने पहुंचीं सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड कर रही हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. सारा के साथ-साथ शुभमन गिल की भी कई तस्वीरें शेयर हो रही हैं. सारा के साथ एक बार फिर से जोड़कर फैन्स ट्वीट कर रहे हैं.

सारा तेंदुलकर और गिल के बीच अफेयर की चर्चा

लंबे समय से सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के बीच अफेयर की चर्चा थी. दोनों को लेकर मीडिया में कई खबरें भी आईं. लेकिन अब दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में है. बताया जा रहा है, दोनों के बीच अब ब्रेकअप हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >