शोएब ने भी दी धौनी को संन्यास लेने की सलाह, कहा- 2019 वर्ल्‍ड कप के बाद ही ले लेना चाहिए था रिटायरमेंट

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि धौनी को विश्व कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था.

पूर्व कप्तान धौनी को संन्यास लेने की सलाह देने वालों में एक और नाम जुड़ गया है, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि धौनी को विश्व कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान ने अब तक क्यों लटकाए रखा है वह इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते.

हालांकि पाकिस्तान के गेंदबाज ने इस बात की भी वकालत की कि इस खिलाड़ी ने अपनी पूरी क्षमता से क्रिकेट की सेवा की है और उन्हें पूरे सम्मान के साथ क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए. ये मेरे समझ के परे है कि उन्होंने इतने लंबा वक्त क्यों खींचा.

उन्होंने अपने क्रिकेट करियर उदाहरण देते हुए कहा कि मैं 2011 विश्व कप के बाद ही संन्यास ले लिया था, अगर मैं चाहता तो तीन से चार साल और खेल सकता था लेकिन मैंने देखा कि मैं अपने खेल में शत प्रतिशत नहीं दे पा रहा हूँ तो मैंने खेल से विदाई ले लेना ही बेहतर समझा.

हालांकि अख्तर ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वह एक शानदार विदाई के हकदार हैं, एक देश के तौर पर उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने आपके लिए विश्व कप जीता है, देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. वह एक शानदार इंसान भी हैं. लेकिन अभी उनका भविष्य अधर में लटका है.

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी वर्ल्ड कप 2019 का सेमाइफाइनल मैच खेलने के बाद से ही कोई भी मैच नहीं खेला है. इससे पहले बीसीसीआई ने भी धौनी का नाम टीम इंडिया के सलाना कान्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई के ये सफाई देनी पड़ी थी कि धौनी को फिर से कान्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है जब वो टीम के लिए खेलना शुरू कर देंगे.

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अब ये मानने लगे हैं कि उनके लिए टीम इंडिया में प्रवेश करना अब मुश्किल है लेकिन कुछ दिन पहले ही पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने भी कहा था धौनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है, और वो टीम को अब भी बहुत कुछ दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >