‘कारगिल में भी…’, शाहिद अफरीदी के बयान पर शिखर धवन का करारा जवाब, इंडियन आर्मी पर किया था भद्दा कमेंट

Shikhar Dhawan Slams Shahid Afridi Comment: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद और गहरा गया है. 26 मासूम भारतीयों की हत्या के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना पर बेहूदा कमेंट किया था, इस पर अब शिखर धवन ने करारा जवाब दिया है.

Shikhar Dhawan Slams Shahid Afridi Comment: पहलगाम हमले के बाद जहां भारत में जनता का आक्रोश चरम पर है वहीं पाकिस्तान की ओर से शर्मनाक बयान आने जारी हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत से सबूत मांगने के बाद अब भारतीय सेना पर ही अक्षम होने का तंज कसा था, इसके बाद उन्होंने भारतीय सरकार पर ही अपने लोगों की जान लेने का आरोप लगा दिया था. उनके बयान की खूब आलोचना हुई. लेकिन सबसे करारा जवाब शिखर धवन की तरफ से आया. शिखर धवन ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए शाहिद अफरीदी को कहा कि वह और कितना गिरेंगे.  

सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए धवन ने कहा “कारगिल में भी हराया था, ऐसे ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे, बेवजह कमेंट्स पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ.” इसके बाद उन्होंने इस पोस्ट पर शाहिद अफरीदी को टैग भी किया. आगे लिखते हुए धवन ने कहा “हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है. भारत माता की जय! जय हिन्द!” भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले ही पहलगाम हमले के संदर्भ में शोक जताया हैं, सभी इस हमले के बाद काफी मायूस थे. 

अफरीदी ने की थी सबूत की मांग

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारत के खिलाफ कई इल्जाम लगाए थे. पाकिस्तानी चैनल समा TV पर अफरीदी ने कहा था अगर वहां पटाखा भी फट जाता है, तो पाकिस्तान पर इल्जाम लगा देते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं अफरीदी ने भारतीय सेना पर निकम्मे होने का इल्जाम भी लगाया. इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में आगे बोलते हुए कहा “तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और यह हो गया. इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो ने तुम लोग कि सिक्युरिटी दे नहीं सके लोगों को.” उन्होंने भारतीय खिलाड़िओं पर भी लगाया था इल्जाम “दो खिलाड़ी जो भारत से इतनी क्रिकेट खेले हुए हैं, एम्बेसडर रह चुके हैं, टॉप खिलाड़ी रह चुके हैं उनकी तरफ से डायरेक्ट पाकिस्तान को बायकॉट करने की डिमांड आ रही है. क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन कबड्डी खेलने आ जाती है. अगर बंद करना है, तो पूरी तरह बंद करो.” 

पहलगाम हमले की घटना के बाद हुई कार्रवाई

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले मे 26 लोगों की मौत हो गई. पहलगाम में छुट्टियों का आनंद ले रहे पर्यटकों पर गोलियां बरसाकर आतंकियों ने हत्या की. इसके जवाब में भारतीय सरकार ने कई कदम उठाए है. सिंधु नदी समझौते को अस्थाई रूप रद्द कर दिया गया है, साथ ही अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है. इसके अलावा सरकार ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से भी बॉर्डर बंद कर भारत के लिए एयर स्पेस बंद करने की घोषणा की गई है. 

प्रभात खबर के साथ इंटर्नशिप कर रहीं ऋषिका पोद्दार के इनपुट के साथ.

‘इंडियन क्रिकेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा’, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर अजय जडेजा का बड़ा बयान, MS Dhoni से भी जोड़ी बात

‘पूरा इलाका, पूरा बिहार…’ वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पिता गदगद, बेटे के शानदार IPL आगाज के लिए 5 दिग्गजों को दिया क्रेडिट

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ या औपचारिकता, गिल ने ऐसा क्या कहा जिस पर टेढ़ी हो रहीं नजरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >