World Cup 2023: इंग्लैंड, पाकिस्तान सहित इन टीमों के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद, इनकी उम्मीदें बरकरार

World Cup semi-finals equation लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम का भी सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है. पाकिस्तान 6 मैच खेलकर केवल दो में जीत दर्ज कर पाया है. उसे और 3 मैच खेलने हैं. अगर बाकी के सभी मैच पाकिस्तान जीत भी लेता है, तो उसके 10 अंक होंगे.

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है. अबतक 28 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप में दक्षिण अफ्रीका, भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं. भारतीय टीम अपने सारे पांच मैच जीतकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है, तो 6 मैच में 5 जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉप पर बनी हुई है. लेकिन दूसरी ओर पाकिस्तान, गत चैंपियन इंग्लैंड सहित 5 टीमों के लिए सेमीफाइनल का दरवाजा लगभग बंद हो चुका है.

इंग्लैंड और बांग्लादेश का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल

28 मुकाबले खेले जाने के बाद प्वाइंट्स टेबल की जो स्थिति है, उसके अनुसार इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमों के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाना लगभग मुश्किल है. इस समय इंग्लैंड की टीम 5 मैचों में केवल एक जीत के बाद दो अंक लेकर 10वें नंबर पर मौजूद है, तो बांग्लादेश की टीम 6 मैचों में एक जीत के बाद दो अंक लेकर 9वें स्थान पर पहुंच गई है. बांग्लादेश को टूर्नामेंट में अब केवल 3 मैच खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड को चार मैच. दोनों टीम अगर बाकी के अपने सारे मैच जीत भी लेती है, तो उसका सेमीफाइनल में प्रवेश करना मुश्किल है.

पाकिस्तान के लिए भी सेमीफाइनल की राह आसान नहीं

लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम का भी सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है. पाकिस्तान 6 मैच खेलकर केवल दो में जीत दर्ज कर पाया है. उसे और 3 मैच खेलने हैं. अगर बाकी के सभी मैच पाकिस्तान जीत भी लेता है, तो उसके 10 अंक होंगे. वैसे में टॉप चार पर जगह बनाने के लिए उसे नेट रन रेट ओर दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा.

नीदरलैंड और अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं आगे की राह

नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीमों के लिए भी सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं है. हालांकि दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन से काफी हैरान किया है. अफगानिस्तान ने जहां इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया, तो नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर तहलका मचा दिया. दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं. हालांकि अफगानिस्तान को और 4 मैच खेलना है, तो नीदरलैंड को तीन मैच और खेलना है. सभी मैच जीतने के बाद भी दोनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं है. श्रीलंका के भी 4 अंक हैं और उसे चार मैच और खेलने हैं. उसके लिए भी सेमीफाइनल का सफर आसान नहीं है.

इन टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना तय

अबतक खेले गए मुकाबलों के आधार पर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टॉप चार में रहते हुए सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर जाएंगीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >