सारा अली खान की एक साल पुरानी तसवीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस हुए कंफ्यूज

सारा अली खान की एक साल पुरानी तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है. उन्होंने ब्लू कलर की जींस और शर्ट पहन रखी है. सारा का ये लुक काफी वायरल हो रहा है.

सारा अली खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस अपनी सादगी और क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती है. उन्होंने बहुत कम समय में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जो बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. हालांकि अब एक्ट्रेस का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उनके साथ क्रिकेटर शुभमन भी है. कुछ मीडिया हाउस इसे आज का वीडियो बता रहे हैं, लेकिन जब हमने जांच की तो ये साल भर पुराना वीडियो निकला.

सारा-अली खान की फोटो वायरल

तस्वीर किसी एयरपोर्ट की लग रही है. जहां लोग बैग लेकर आ जा रहे हैं. तसवीर में सारा अली खान दिखाई दे रही है. उनके साथ कौन बैठा है, ये पता नहीं चल पा रहा है. यूजर्स का कहना है कि ये शुभमन गिल है, लेकिन प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. दोनों को देख कर लग रहा है कि कपल किसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं. ये तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं.


सारा संग डेटिंग पर शुभमन गिल ने कही थी ये बात

शुभमन गिल से एक इंटरव्यू में पूछा गया- क्या वह सारा को डेट कर रहे हैं, इसपर उन्होंने कहा, हो सकता है. जिसके बाद सोनम ने उनसे कहा, सारा का सारा सच बोलो. इसपर क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा, सारा दा सारा सच बोल दिया. शायद हां, शायद नहीं. बता दें कि कुछ महीने पहले शुभमन के जन्मदिन पर उनके दोस्त खुशप्रीत ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, मुझे आशा है कि भगवान आपको और अधिक सफलता देंगे. गूगल ज्ञान और बहुत ‘सारा’ प्यार. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों पक्का डेट कर रहे.

Also Read: किसी फेयरीटेल से कम नहीं है सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की लवस्टोरी, इस तरह पहली बार मिले थे कपल
इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

आपको बता दें कि सारा अली खान के दादा मंसूर अली खान पटौदी भारत के क्रिकेट के दिग्गजों में से एक थे. उनके भाई इब्राहिम ने भी अपने छोटे दिनों में काफी क्रिकेट खेला. गौरतलब है कि इससे पहले सारा का नाम कार्तिक आर्यन और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ा गया है. सारा अली खान के फिल्म निर्माता जहान हांडा के साथ होने की भी अफवाह थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं. सबसे बड़ी है ‘ऐ वतन मेरे वतन’, जिसमें वह निडर उषा मेहता की भूमिका में हैं. यह अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >