13 चौके और 20 छक्के, ‘धोनी के चहेते’ खिलाड़ी ने मचाया धमाल, सबसे तेज दोहरा शतक जड़ बना डाला विश्व रिकॉर्ड, Video

Sameer Rizvi Fastest Double Century: सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के कप्तान समीर रिजवी ने मात्र 97 गेंद में 201 रन की पारी खेलकर तहलका मचा दिया है. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 20 छक्के जड़ दिए. उन्होंने अपनी इस पारी की बदौलत लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Sameer Rizvi Fastest Double Century: पिछले साल 2024 की मिनी नीलामी एक खिलाड़ी ने अपनी कीमत से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. अनकैप्ड खिलाड़ी, जिसकी सबसे अधिक बोली लगाई गई. चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये में खरीद कर सबको चौंका दिया था. उन्हें धोनी की पसंद बताया गया था. हालांकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. लेकिन अब उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी ने वापसी करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ कर इतिहास रच दिया है. लिस्ट ए क्रिकेट में भारत ही नहीं विश्व क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में समीर रिजवी के बल्ले ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. उन्होंने लिस्ट ए मैचों में विश्व क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है. उत्तर प्रदेश के कप्तान ने मात्र 97 गेंद में नाबाद 201 रन की पारी खेलकर तहलका मचा दिया है. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 20 छक्के जड़ दिए. वड़ोदरा में खेले गए त्रिपुरा के खिलाफ इस मैच में उनकी पारी की बदौलत यूपी की टीम ने 405 रनों का भारी भरकम स्कोर खड़ा कर दिया. अपनी इस पारी से उन्होंने न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के 107 गेंदों में दोहरा शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

97 गेंद- समीर रिवजी (भारत- यूपी)

107 गेंद- चैड बोवेस (न्यूजीलैंड)

114 गेंद- नारायण जगदीशन (भारत- तमिलनाडु)

114 गेंद- ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) 

117 गेंद- ट्रेविस हैड (ऑस्ट्रेलिया)

123 गेंद- बेन डकेट (इंग्लैंड)

समीर का यह शतक उनके प्रदर्शन जबरदस्त फॉर्म को बताता है. उन्होंने लगातार तीसरी पारी में यह शतक ठोका है. पहले पुदुचेरी के खिलाफ 69 गेंदों पर137 रन उसके बाद हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 153 रन और अब त्रिपुरा के खिलाफ 201 रन. रिजवी 2024 आईपीएल में भले ही 118.60 की स्ट्राइक रेट से पांच पारियों में सिर्फ 51 रन बना पाए थे, लेकिन इस दमदार प्रदर्शन से उन्होंने अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं. 2025 के आईपीएल सीजन में समीर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे. इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से उन्हें रिलीज कर दिया गया था. 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे रिजवी को इस बार दिल्ली ने 95 लाख रुपये में खरीदा है.  

आईपीएल में अनसोल्ड अनमोलप्रीत का तूफानी शतक, टूट गया शाहिद अफरीदी और यूसुफ पठान का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >