रोहित शर्मा बने रहेंगे टीम इंडिया के कप्तान, वर्ल्ड कप 2023 के लिये 20 खिलाड़ियों के नाम तय

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में भाग लिया था. बैठक में पिछली चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे.

वनडे और टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है. क्योंकि खबर है कि बीसीसीआई के अधिकारियों को रोहित की कप्तानी से कोई दिक्कत नहीं है. रोहित वनडे और टेस्ट टीम में कप्तानी कर रहे हैं और इन दो प्रारूपों में बतौर कप्तान उनके भविष्य को लेकर कोई बात नहीं की गई. टेस्ट और वनडे में उनका कप्तानी का रिकॉर्ड बेहतरीन है.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रोहित और द्रविड़ के साथ की समीक्षा बैठक

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में भाग लिया था. बैठक में पिछली चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे. नये टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने बैठक में भाग नहीं लिया. हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी20 मैचों की शृंखला के लिये मुंबई में ही हैं.

भारत की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और 2023 वर्ल्ड कप पर

फोकस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर है और भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें प्रबल है. इसके अलावा 2023 में वनडे विश्व कप भी होना है.

Also Read: बीसीसीआई ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा IPL फाइनल

वर्ल्ड कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों के नाम तय

बीसीसीआई ने बैठक में वर्ल्ड कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिये हैं. यह भी तय किया गया कि 20 खिलाड़ियों के पूल को 2023 विश्व कप तक रोटेट करना है. शाह ने बैठक के बाद कहा , बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें 50 ओवरों के विश्व कप तक रोटेट किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >