मोहम्मद सिराज को मिली हीरे की अंगूठी, रोहित शर्मा ने दिया खास तोहफा, Video

Rohit Sharma Presented Diamond Ring to Mohammad Siraj: आईपीएल 2025 में मुंबई बनाम गुजरात मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप जीत की याद में एक खास डायमंड रिंग भेंट की. प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच यह भावुक पल कैमरे में कैद हुआ.

Rohit Sharma Presented Diamond Ring to Mohammad Siraj: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले एक खास पल देखने को मिला. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने साथी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज को एक खास तोहफा दिया. प्रैक्टिस सेशन में दोनों खिलाड़ियों के बीच यह भावुक पल कैद हुआ. ये दोनों खिलाड़ी हाल ही में बारबाडोस में भारत की दूसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए इस वीडियो में रोहित शर्मा ने सिराज को टी20 वर्ल्ड कप जीत की याद में एक खास अंगूठी भेंट की. यह अंगूठी सिराज को अलग से भेंट की गई, क्योंकि इसी साल बीसीसीआई ने अपने सभी खिलाड़ियों को फरवरी 2025 में नमन अवार्ड के दौरान जब इसे दिया था, तब उस समय सिराज वहां पर उपस्थित नहीं थे. इसलिए अब सिराज को यह पुरस्कार अलग से उनके कप्तान रोहित शर्मा की ओर से दिया गया. रोहित ने रिंग देते समय कहा कि हमने आपको फंक्शन में काफी मिस किया. आपने वर्ल्ड कप में काफी अहम रोल निभाया, इसलिए मुझे यह स्पेशल रिंग देते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है. सिराज रिंग लेने के बाद थोड़ा भावुक हो गए और कहा ‘चैंपियन’.

भारत का टी20 वर्ल्ड कप अभियान शानदार रहा था, जहां टीम ने कनाडा के खिलाफ वॉशआउट मैच को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले जीते. उन्होंने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, अफगानिस्तान और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला टी20 विश्व खिताब जीता.

फिलहाल रोहित और सिराज एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं, जहां उनकी टीमें एक रोमांचक मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती मिलेगी और टॉप-2 में जगह बनाने का भी मौका मिलेगा. शीर्ष दो में जगह बनाने वाली टीमों को सीधे फाइनल में पहुंचने का अतिरिक्त अवसर मिलता है. मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है, लेकिन गुजरात टाइटंस उन्हें कड़ी टक्कर दे सकती है. 

IPL 2025 Playoff Scenario: टॉप 7 के बीच प्लेऑफ की जंग, ऐसे हैं सभी के समीकरण

‘मैं टीम इंडिया का अगला सचिन तेंदुलकर बनूंगा’, जब विराट ने टीचर से किया था वादा

55 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल, प्लेऑफ की रेस; 3 टीम टॉप पर 3 हुईं आउट, चौथे की 4 दावेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >