कोविड-19 के कारण पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ करार रद्द हुआ

चेतेश्वर पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ काउंटी चैम्पियनशिप के पहले छह मैचों के लिए करार कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गया.

भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ काउंटी चैम्पियनशिप के पहले छह मैचों के लिए करार कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गया. बत्तीस साल के इस भारतीय ने 77 टेस्ट में 48.66 के औसत से 5840 रन बनाये हैं, उन्हें क्लब के पहले छह काउंटी चैम्पियनशिप मैचों में खेलना था.

हालांकि ग्लूस्टरशर ने गुरूवार को कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए यह अनुबंध अब रद्द हो गया है जिसके कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक सभी पेशेवर क्रिकेट को निलंबित कर दिया है. क्लब ने बयान में कहा, ‘‘हमें अब 2020 सत्र में ग्लूस्टरशर के लिए चेतेश्वर पुजारा को खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा. जैसा कि आप वाकिफ होंगे कि मई-2020 के अंत तक कोई भी क्रिकेट नहीं खेला जाएगा.

कोविड-19 महामारी जिस तरह पूरी दुनिया में फैल रही है, हमें समझना होगा कि क्रिकेट के बिना यह समय और आगे तक बढ़ सकता है. ” पुजारा इससे पहले इंग्लैंड में डर्बीशर, यार्कशर और नाटिघंमशर के लिए खेल चुके हैं.

आपको बता दें कि कोरोना के कारण अभी तमाम खेलों को रद्द कर दिया गया है. आईपीएल जैसे खेलों के आयोजन पर अब भी विचार विमर्श जारी है. आपको बता दें कि कोरोना की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5865 हो गयी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 169 हो गयी है. कोरोना से बचाव के लिए अभी सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >