‘किंग वही है जो…’, बाबर आजम को लेकर विवियन रिचर्ड्स का बड़ा बयान, विराट कोहली को भी किया याद

Vivian Richards on Babar Azam: बाबर आजम हाल के समय में टी20 क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं. न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि उनकी फॉर्म PSL 2025 में भी नहीं सुधरी है. वह पेशावर जाल्मी के लिए शुरुआती दो मैचों में रन बनाने में […]

Vivian Richards on Babar Azam: बाबर आजम हाल के समय में टी20 क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं. न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि उनकी फॉर्म PSL 2025 में भी नहीं सुधरी है. वह पेशावर जाल्मी के लिए शुरुआती दो मैचों में रन बनाने में नाकाम रहे. बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) में पेशावर जाल्मी का नेतृत्व कर रहे हैं. PSL 2025 में, न केवल बाबर, बल्कि उनकी टीम पेशावर जाल्मी भी प्रभाव छोड़ने के लिए संघर्ष कर रही है. हालांकि विवियन रिचर्ड्स ने बाबर आजम का साथ दिया है. 

दिग्गज वेस्टइंडीज क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स ने हाल ही में खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का जोरदार समर्थन किया है. क्रिकेट पाकिस्तान को दिए एक इंटरव्यू में रिचर्ड्स ने फैन्स को भरोसा दिलाया कि बाबर बहुत जल्द अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटेंगे, भले ही इस वक्त वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हों. अगस्त 2023 में नेपाल के खिलाफ 151 रन की पारी के बाद से बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में शतक बनाने में असफल रहे हैं. यह संघर्ष मौजूदा पीएसएल 10 में भी जारी है, जहां वह चार मैचों में सिर्फ 49 रन बना सके हैं.

विवियन रिचर्ड्स ने कहा, “बाबर आजम जल्द ही फॉर्म में वापस आएंगे. किंग वही होता है जो सब पर राज करता है. चाहे आप कितने भी अच्छे बल्लेबाज क्यों न हों, हर किसी को कभी न कभी खराब फॉर्म का सामना करना पड़ता है. यह पहली बार नहीं है जब बाबर ऐसे दौर से गुजर रहे हैं. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे. किंग वही होता है जो खेल पर राज करे. मैं मानता हूं कि जब आप विराट कोहली और बाबर जैसे खिलाड़ियों को खेलते देखते हैं, तो लगता है कि वे क्रिकेट के साथ न्याय कर रहे हैं.”

पेशावर जाल्मी ने अब तक टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं, लेकिन एक भी गेम नहीं जीत पाई है और वे वर्तमान में PSL 2025 पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं. संघर्षरत कप्तान बाबर भी मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अपने चार मैचों में केवल 0, 1, 2 और 46 रन ही बना पाए हैं. हालांकि, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मेंटर सर विवियन रिचर्ड्स को भरोसा है कि बाबर आजम जरूर वापसी करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी भी अपने करियर में कर चुके हैं.

CSK की ‘छुपी कमजोरी’ का विरोधी ले रहे पूरा फायदा, ऐसे समझिए कहां फंस रही है टीम

‘सम्मान का सवाल है…’ अरशद नदीम को बुलाने पर नीरज चोपड़ा का जवाब, देशभक्ति और ईमानदारी पर उठे थे प्रश्न

‘एक मिलीमीटर जमीन…’ पहलगाम हमले के बाद बोले सुनील गावस्कर, आतंकियों से पूछे तीखे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >