Watch Video: रचिन रविंद्र के शॉट से घायल हुई चीयर लीडर, दर्द से कराहती खूबसूरत लड़की का वीडियो वायरल

PBKS vs CSK, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 18 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में एक बड़ा हादसा हुआ. पंजाब के 219 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने जब चेन्नई की टीम मैदान पर उतरी तो रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने धुंआधार बल्लेबाजी की. रचिन ने अपने दनदनाते शॉट से चीयर लीडर को घायल कर दिया. गेंद सीधे चीयर लीडर के सीने पर जा लगी, जिससे वो दर्द से कराहने लगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

PBKS vs CSK, IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक ओपनर रचिन रविंद्र शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने 23 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा जोरदार शॉट जमाया, जिससे एक विदेशी चीयर लीडर घायल हो गई. रचिन को चौका तो मिल गया, लेकिन खूबसूरत लड़की दर्द से कराहती नजर आई. दरअसल मार्को जानसेन पंजाब किंग्स की ओर से 6ठा ओवर डालने आए. लेकिन पहली ही गेंद पर चेन्नई के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने जोरदार शॉट जड़ दिया. गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए चली गई, टीम को चौका मिल गया, लेकिन उस गेंद पर पंजाब किंग्स की चीयर लीडर घायल हो गई. गेंद सीधे उसके सीने पर जा लगी, जिससे वो दर्द से कराहने लगी.

PBKS vs CSK, IPL 2025: वीडियो पर आ रही प्रतिक्रिया

रचिन के शॉट से घायल चीयर लीडर के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया तेजी से आ रही है. एक यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, जिस तरह से चीयर लीडर दर्द से चीख रही है, उससे ऐसा लगता है, उसे गंभीर चोट लगी है. एक अन्य यूजर ने कहा, चोट को फर्स्ट एड देकर कवर कर लिया गया है.

चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार

आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब रहा है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराने के बाद चेन्नई को लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 रन से हराया, तो राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 25 रन की हार मिली, तो पंजाब किंग्स ने 18 रन से मैच जीतकर चेन्नई को लगातार चौथी हार का स्वाद चखाया. केवल एक जीत के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >