PAK vs HK Highlights: पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रनों से रौंदा, सुपर चार के लिए किया क्वालीफाई

Pakistan vs Hong Kong, Asia Cup 2022 Highlights: एशिया कप 2022 के ग्रुप मुकाबले में आज पाकिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 155 रनों से हराकर सुपर चार में जगह बना ली. गुप ए से भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर चार में पहुंच गया था. ग्रुप बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका ने सुपर चार का टिकट कटाया. सुपर चार में भारत का सामना एक बार फिर पाकिस्तान से चार सितंबर को होगा. सभी चार टीमें एक दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी. उसके बाद शीर्ष की दो टीमों के बीच 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.

Live Updates
4:07 AM. 3 Sept 22 10:37 PM. 2 Sept

पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रनों से हराया

पाकिस्तान ने अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 155 रनों से हराकर सुपर चार का टिकट कटाया है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में हांगकांग के बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे कहीं भी टिक नहीं पाये. पूरी टीम 10.4 ओवर में 38 के स्कोर पर आउट हो गयी. शादाब खान ने चार विकेट चटकाये.

4:07 AM. 3 Sept 22 10:37 PM. 2 Sept

हांगकांग को आठवां झटका

हांगकांग को आठवां झटका लगा है. पाकिस्तान टीम जीत से बस दो विकेट दूर है. पाकिस्तान एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान सुपर चार के लिए क्वालीफाई कर जायेगा.

4:07 AM. 3 Sept 22 10:37 PM. 2 Sept

हांगकांग के छह बल्लेबाज आउट

हांगकांग के बैटर पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना नहीं कर पा रहे हैं. आधी से ज्यादा टीम आठवें ओवर में ही पवेलियन लौट गयी है. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और मोहम्मद वनाज ने दो-दो विकेट चटकाये हैं. हांगकांग अब तक केवल 31 रन बना पाया है.

4:07 AM. 3 Sept 22 10:37 PM. 2 Sept

यासिम मुर्तजा आउट, हांगकांग को दूसरा झटका

यासिम मुर्तजा आउट हो गये हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए केवन दो रन बनाये. हांगकांग को दूसरा झटका लगा है. शाहनवाज दहानी की गेंद पर खुशदिल खान ने शानदार कैप लपका.

4:07 AM. 3 Sept 22 10:37 PM. 2 Sept

बाबर हयात आउट, हांगकांग को दूसरा झटका

पावर प्ले में ही हांगकांग को दूसरा झटका लगा है. बाबर हयात शून्य पर आउट हो गये हैं. नसीम शाह ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इससे पहले अच्छी लय में दिख रहे कप्तान निजाकत खान 8 रन बनाकर आउट हो गये.

4:07 AM. 3 Sept 22 10:37 PM. 2 Sept

पाकिस्तान ने हांगकांग को दिया 194 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में शुक्रवार को दो विकेट पर 193 रन बनाये. पाकिस्तान के लिये मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों में नाबाद 78 और फखर जमान ने 41 गेंद में 53 रन बनाये. वहीं खुशदिल शाह 15 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान बाबर आजम सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गये.

मुख्य बातें

Pakistan vs Hong Kong, Asia Cup 2022 Highlights: एशिया कप 2022 के ग्रुप मुकाबले में आज पाकिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 155 रनों से हराकर सुपर चार में जगह बना ली. गुप ए से भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर चार में पहुंच गया था. ग्रुप बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका ने सुपर चार का टिकट कटाया. सुपर चार में भारत का सामना एक बार फिर पाकिस्तान से चार सितंबर को होगा. सभी चार टीमें एक दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी. उसके बाद शीर्ष की दो टीमों के बीच 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >