जो विलियम्सन या टेलर नहीं कर सके, वो कारनामा डेरिल मिचेल ने कर दिखाया, तोड़ दिया 34 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

PAK vs NZ Daryl Mitchell Record: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कीवी टीम ने 43 रन से जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 221 रन पर सिमट गया. सीरीज में कई रिकॉर्ड बने, जिनमें मार्क चैपमैन का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाना शामिल रहा. दूसरे मैच में पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया. डेरिल मिचेल ने भी इस सीरीज में सबसे तेज 2000 वनडे रन पूरे कर खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.

PAK vs NZ Daryl Mitchell Record: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में कीवी टीम ने 43 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 264 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान केवल 221 रन बना सका. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से कब्जा कर लिया. इस सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड बने, मार्क चैपमैन ने शतक बनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, तो दूसरे मैच में पाकिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों ने सबसे अधिक रन बनाने का कीर्तिमान कायम किया. इसी तरह का रिकॉर्ड डेरिल मिचेल ने अपने नाम किया. 

डेरिल मिचेल ने शनिवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. यह उपलब्धि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान हासिल की. लगातार सात डॉट बॉल से अपनी पारी की शुरुआत करने के बाद, मिशेल ने अपनी अगली दो गेंदों पर दो सिंगल लेकर वनडे क्रिकेट में अपना 2,000वां रन पूरा किया. उन्होंने इस मैच में 43 रन की अहम पारी खेली और महज़ 47 पारियों में यह मुकाम छू लिया. मिचेल यह उपलब्धि हासिल करने वाले 8वें संयुक्त बल्लेबाज बने. Pakistan vs New Zealand 3rd ODI.

न्यूजीलैंड के लिए इससे पहले यह रिकॉर्ड एंड्रयू जोन्स के नाम था, जिन्होंने 1991 में 52 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे. वैसे अगर सबसे तेज शतक की बात करें तो भारत के शुभमन गिल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 38 पारियों में सबसे तेज 2000 रन पूरे किए हैं. 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही धर्मशाला में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी. दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला हैं, जिन्होंने 40 पारियों में सबसे तेज 2000 रन बनाए थे. 

सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची 

शुभमन गिल (भारत) – 38 पारियाँ

हाशिम अमला (दक्षिण अफ़्रीका) – 40 पारियाँ

ज़हीर अब्बास (पाकिस्तान) – 45 पारियाँ

केविन पीटरसन (इंग्लैंड) – 45 पारियाँ

बाबर आजम (पाकिस्तान) – 45 पारियाँ

रस्सी वैन डेर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका) – 45 पारियाँ

इमाम उल हक (पाकिस्तान) – 46 पारियाँ

जोनाथन ट्रॉट (इंग्लैंड) – 47 पारियाँ

शाई होप (वेस्ट इंडीज) – 47 पारियाँ

डेरिल मिशेल (न्यूज़ीलैंड) – 47 पारियाँ

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से मिचेल की इस उपलब्धि की जानकारी साझा की गई. डेरिल मिचेल का करियर 2019 में तब शुरू हुआ था जब उन्हें चोटिल कॉलिन डी ग्रैंडहोम की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 73 रन की शानदार पारी खेलकर चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया था. अब तक मिचेल ने वनडे क्रिकेट में 47 पारियों में कुल 2041 रन बनाए हैं और उनका औसत 48.59 का रहा है.

बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे में जीता न्यूजीलैंड

शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी की. बारिश के कारण मुकाबला 50 के बजाय 42 ओवरों का कर दिया गया. मेज़बान टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान 221 रन ही बना सका.  इससे पहले पाकिस्तान को दूसरा वनडे भी हार का सामना करना पड़ा था, जब हैमिल्टन में उसे 84 रनों से पराजित होना पड़ा. पाकिस्तान पहले ही टी-20 सीरीज़ भी 4-1 से हार चुका है अब  पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी उसका 0-3 से सफाया हो गया. 

इमाम उल हक के साथ बड़ा हादसा, हेलमेट में घुसी गेंद और सीधा चेहरे पर लगी, मैदान से सीधा अस्पताल रवाना

ऋषभ का बल्ला तो चला नहीं, BCCI ने बिल अलग फाड़ दिया, गलती की और दिग्वेश-पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

सूर्यकुमार यादव का धांसू छक्का; बॉल गर्ल का सिर बचा कंधा चोटिल, लेकिन उफ्फ तक नहीं…Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >