न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार छठवां वनडे मैच हारा पाकिस्तान, टी20 सीरीज के बाद वनडे में क्लीन स्वीप

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 43 रन से हराकर 3-0 से सीरीज जीती. बारिश के कारण मैच 42 ओवर का था, जिसमें कीवी टीम ने 264 रन बनाए. पाकिस्तान 221 रन पर सिमट गया और लगातार छठा वनडे न्यूजीलैंड से हारा. इससे पहले टी20 सीरीज भी न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती थी.

PAK vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में 43 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया. बारिश की वजह से मुकाबले को 42-42 ओवर का कर दिया गया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 42 ओवरों में 264 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 221 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज के बाद ओडीआई सीरीज में भी सूपड़ा साफ कर दिया है. पाकिस्तान के लिए सबसे निराशाजनक बात ये रही कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार छठवां वनडे मैच हारा है.  

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. निक केली केवल 3 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए. हालांकि इसके बाद रीस मारियु और हेनरी निकोल्स ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 78 रन की अहम साझेदारी की. निकोल्स ने 32 रन बनाए जबकि मारियु ने शानदार अर्धशतक (58 रन) जमाया. Pakistan vs New Zealand.

मारियु की पारी उस समय समाप्त हुई जब सुफियान मुकीम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद डेरिल मिचेल (43) और टिम सिफर्ट (26) ने रनगति को बनाए रखा. अंत में कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 59 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 264/8 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

पाकिस्तानी बैटिंग का हाल

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही. तीसरे ओवर में ही इमाम-उल-हक रन दौड़ते वक्त गेंद लगने से जबड़े पर चोटिल हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. उनकी जगह उस्मान खान को खेल में उतारा गया. पाकिस्तान की पारी को अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम ने संभालने की कोशिश की और 68 रन की साझेदारी की. हालांकि शफीक 33 रन बनाकर बेन सियर्स का शिकार बने. बाबर ने एक शानदार अर्धशतक लगाया जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था, लेकिन उन्हें मिचेल सैंटनर ने आउट किया. 

इसके बाद पाकिस्तान की पारी बिखरने लगी. आगा सलमान (11) और मोहम्मद रिजवान (37) ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन साझेदारियाँ लंबी नहीं टिक सकीं. फहीम अशरफ और अन्य निचले क्रम के बल्लेबाज भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. नसीम शाह ने अंत में 17 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. पूरी टीम 40 ओवर में 221 रन बनाकर आउट हो गई.

न्यूजीलैंड की ओर से बेन सियर्स ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सीरीज में दूसरी बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया. जैकब डफी ने दो विकेट लिए जबकि ब्रैसवेल, डेरिल मिचेल और मुहम्मद अब्बास ने एक-एक विकेट झटका. इससे पहले, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में रीस मारियु ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने नाबाद 59 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. डेरिल मिचेल ने भी 43 रन की उपयोगी पारी खेली.

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने न सिर्फ पाकिस्तान को क्लीन स्वीप किया बल्कि सीरीज में कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. मार्क चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, वहीं डेरिल मिचेल ने सबसे तेज़ 2000 वनडे रन पूरे किए. दूसरी ओर पाकिस्तान को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. ट्राई नेशन सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह उनकी लगातार चौथी हार है. 

जो विलियम्सन या टेलर नहीं कर सके, वो कारनामा डेरिल मिचेल ने कर दिखाया, तोड़ दिया 34 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

इमाम उल हक के साथ बड़ा हादसा, हेलमेट में घुसी गेंद और सीधा चेहरे पर लगी, मैदान से सीधा अस्पताल रवाना

ऋषभ का बल्ला तो चला नहीं, BCCI ने बिल अलग फाड़ दिया, गलती की और दिग्वेश-पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >