इमाम उल हक के साथ बड़ा हादसा, हेलमेट में घुसी गेंद और सीधा चेहरे पर लगी, मैदान से सीधा अस्पताल रवाना

PAK vs NZ Imam-Ul-Haq Injured: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल में खेला जा रहा तीसरा वनडे बारिश के कारण 42 ओवरों का रहा. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264/8 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और इमाम-उल-हक को चेहरे पर गेंद लगने से अस्पताल ले जाना पड़ा. शॉर्ट कवर से आया थ्रो उनके हेलमेट से टकराकर चेहरे पर लग गया.

PAK vs NZ Imam-Ul-Haq Injured: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. बे ओवल, माउंट माउंगानुई में आयोजित हो रहे इस मैच में बारिश ने खलल डाला, इसलिए मैच 42 ओवरों का खेला गया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर बनाया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान को तीसरे ही ओवर में झटका लग गया. पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान चेहरा पर गेंद लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. शॉर्ट कवर से आया एक थ्रो उनके हेलमेट से फिसलकर सीधे उनके चेहरे पर जा लगा, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

गेंद लगते ही इमाम दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े. टीम के फिजियो ने उनकी प्राथमिक जांच की और फिर उन्हें मेडिकल कार्ट के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया. उन्हें सिर में चोट (कंकशन) के लिए चेक किया गया और बाद में उस्मान खान को उनकी जगह सब्स्टिट्यूट के तौर पर लाया गया. मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स की ओर से बाद में बताया गया कि इमाम को चोट के चलते अस्पताल ले जाया गया है. जब इमाम को चोट लगी, तब वह 7 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे थे.

यह घटना लगातार दूसरी वनडे है जिसमें किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को चोट लगी है. पिछले मैच में नसीम शाह ने हारिस राउफ की जगह ली थी, जिन्हें बल्लेबाजी करते समय हेलमेट पर चोट लगी थी. वहीं इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर रीस मारियू ने अर्धशतक लगाते हुए 58 रन बनाए, हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड को लगातार झटके लगे. लेकिन अंत में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भी 59 रनों का योगदान देते हुए कीवी स्कोर को 264 तक पहुंचा दिया. 

42 ओवर में 265 रनों के लक्ष्य का पीछाा करने उतरे पाकिस्तान को पहला झटका इमाम उल हक के रूप में ही लग गया. हालांकि इसके बाद बाबर आजम ने फिफ्टी बनाई, लेकिन उनके अलावा और कोई बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. पाकिस्तान यह मैच भी हारने की कगार पर है. अगर वह यह मैच हारता है, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वह इस साल में लगातार छठवां मैच हारेगा. 

पाकिस्तान पहले ही यह 3 मैचों की वनडे सीरीज हार चुका है. उन्हें नेपियर और हैमिल्टन में खेले गए पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम को माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में खेल रही न्यूजीलैंड टीम ने बुरी तरह हराया. पहले मैच में मार्क चैपमैन की शानदार शतकीय पारी ने मेज़बान टीम को 73 रन से जीत दिलाई थी. वहीं दूसरे मैच में माइकल हे और बेन सीयर्स ने शानदार गेंदबाजी कर पाकिस्तान को 80 रन से करारी शिकस्त दी.

ऋषभ का बल्ला तो चला नहीं, BCCI ने बिल अलग फाड़ दिया, गलती की और दिग्वेश-पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

सूर्यकुमार यादव का धांसू छक्का; बॉल गर्ल का सिर बचा कंधा चोटिल, लेकिन उफ्फ तक नहीं…Video

तिलक को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किसका? हेड कोच की आई सफाई, बताया- उससे रन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >