‘पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पूरी तरह बंद करो’; पूर्व क्रिकेटर, विराट कोहली भी पहलगाम हमले को लेकर आक्रोशित

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहल्गाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने इस घटना के बाद कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ कभी क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. विराट कोहली ने भी हमले पर गहरा रोष जताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. Virat Kohli and Shreevats Goswami Reaction on Terror Attack.

Pahalgam Terror Attack Virat Kohli and Shreevats Goswami Reaction: मंगलवार को कश्मीर के पहल्गाम के बैसारन घास के मैदान में हुए इस हमले में कम से कम 26 लोग की मौत हो गई. इनमें से ज्यादातर लोग पर्यटक थे. यह कश्मीर में हाल के वर्षों का सबसे भयानक आतंकी हमला बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ कभी क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. श्रीवत्स गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, “यही तो मैं हमेशा कहता हूं. पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. अभी नहीं. कभी नहीं.” गोस्वामी के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य विराट कोहली ने भी इस पर आवाज उठाई है. उन्होंने इस पर रोष जताते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है.

गोस्वामी की पोस्ट में गुस्सा बिल्कुल साफ नजर आया. उन्होंने आगे लिखा, “जब बीसीसीआई और सरकार ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान न भेजने का फैसला लिया, तब कुछ लोगों ने यह कहने की हिम्मत की कि ‘खेल को राजनीति से ऊपर होना चाहिए.’ सच में? क्योंकि जहां मैं खड़ा हूं, वहां से तो यह दिखता है कि निर्दोष भारतीयों की हत्या करना उनका राष्ट्रीय खेल बन गया है. अगर वो ऐसा खेलते हैं, तो हमें भी उसी भाषा में जवाब देना होगा जिसे वो समझते हैं. बल्ले और गेंद से नहीं, बल्कि संकल्प से, गरिमा से और जीरो टॉलरेंस के साथ. मैं आक्रोशित हूं. मैं टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं.

गोस्वामी ने आगे लिखा, “कुछ महीने पहले ही मैं लीजेंड्स लीग के लिए कश्मीर में था. पहल्गाम की गलियों से गुजरा, वहां के लोगों से मिला, उनकी आंखों में लौटती उम्मीद को देखा. लगा जैसे अमन लौट आया है. और अब… फिर से ये खूनखराबा.  यह अंदर कुछ तोड़ देता है. ये सवाल खड़ा करता है कि हमसे कितनी बार उम्मीद की जाएगी कि हम चुप रहें, ‘स्पोर्टिंग’ बने रहें, जबकि हमारे लोग मारे जा रहे हैं. अब और नहीं. इस बार नहीं.”

विराट कोहली ने जताया आक्रोश

वहीं विराट कोहली ने भी इस घटना को हृदय विदारक बताया साथ ही दोषियों को सख्त सजा की मांग की. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “पहलगाम में मासूम लोगों पर हुए जघन्य हमले से मैं बहुत दुखी हूं, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना हैं, उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय की कामना करता हूं.”

विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी.

विराट के अलावा भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल समेत लगभग सभी खिलाड़ियों ने इस क्रूर और हृदय विदारक घटना पर अपना रोष व्यक्त किया है. इस घटना के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब में थे. उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है, वे तुरंत ही भारत लौट आए हैं. उनके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ही ऐक्शन में आ गए हैं. वे कल रात में ही कश्मीर निकल गए थे. 

‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी…, पहलगाम हमले से गंभीर समेत क्रिकेटरों में उबाल, भावुक पोस्ट कर जताया आक्रोश

PSL 2025 में IPL को याद कर रहे रमीज राजा, पाकिस्तानी सोशल मीडिया ने जमकर सुनाया, देखें Video

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में ये 6 खिलाड़ी पक्के, इस दिन हो सकती है घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >