World Cup 2023 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप की तारीखों का खुलासा, 5 अक्टूबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत!

World Cup 2023 Schedule: भारत की मेजबानी में खेले जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तारिखों का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू हो होगी. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जा सकता है.

ODI World Cup 2023 Schedule: इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड 2023 की तारिखों का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 12 वेन्यू में 46 दिनों तक चलेगा. इस दौरान 10 टीमों के बीच 3 प्लेऑफ समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे.

वर्ल्ड कप 2023 की तारिखों और वेन्यू का खुलासा

वर्ल्ड कप 2023 की तारिखों और वेन्यू का खुलासा ईसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए 12 जगहों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें अहमदाबाद के अलावा, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं. वहीं, बीसीसीआई वॉर्मअप मैचों के लिए 2-3 एक्स्ट्रा वेन्यू भी तय कर सकता है. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.


शेड्यूल जारी करने में क्यों हो रही है देरी?

आमतौर पर आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रमों की घोषणा कम से कम एक साल पहले कर देता है, लेकिन इस बार वह बीसीसीआई से भारत सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने का भी इंतजार कर रहा है.आईसीसी और बीसीसीआई के बीच हुए एग्रीमेंट के मुताबिक, 2016 से 2023 तक तीन टूर्नामेंटों के लिए कर छूट का वादा किया गया था. वहीं, दूसरा मुद्दा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर है. उन्होंने 2013 के बाद से किसी भी टूर्नामेंट के लिए भारत दौरा नहीं किया है. बीसीसीआई की ओर से स्पष्ट किया गया कि उनके वीजा को भारत सरकार मंजूरी देगी.

Also Read: IND vs AUS 3rd ODI Playing XI: क्या टीम से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव? यहां जानें संभावित प्लेइंग 11

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >