कुसल परेरा के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 46 गेंदों पर शतक लगाकर मचाया तहलका

NZ vs SL: कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक लगाया. वे श्रीलंका की ओर से केवल तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 मुकाबले में शतक लगाया है.

NZ vs SL: श्रीलंका की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है. श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल परेरा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तहलका मचा दिया है. आज गुरुवार को नेल्सन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ​​बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शतक लगाकर किसी श्रीलंकाई द्वारा सबसे तेज टी20 शतक बनाया. इसके साथ ही उन्होंने किसी श्रीलंकाई द्वारा टी20I में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर का कुसल मेंडिस का रिकॉर्ड भी तोड़ा. परेरा श्रीलंका की ओर से केवल तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में शतक लगाया है.

परेरा ने 44 गेंदों पर तूफानी पारी खेलते हुए 13 चौके और 5 छक्के की मदद से 101 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.56 रहा. यह सबसे छोटे प्रारूप में परेरा का 16वां 50 से अधिक स्कोर था. परेरा ने अपनी इस पारी से तिलकरत्ने दिलशान की सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. दिलशान ने 55 गेंद में शतक लगाया था. अविष्का फर्नांडो (17) के साथ 41 और फिर असलांका के साथ 100 रन की साझेदारियां करके उन्होंने बड़े स्कोर की नींव रखी. बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने अपने 20 ओवरों में 218-5 रन बनाए. 

मेजबान न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के लिए अपने अब तक के सर्वोच्च रन का पीछा करने की जरूरत थी. न्यूजीलैंड ने पहले दो मैच क्रमशः 8 और 45 रन से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. लेकिन इस मैच में श्रीलंका ने जबरदस्त वापसी की. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविन्द्र ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों पर 69 रन बनाए. टिम रॉबिन्सन ने 21 गेंदों पर 37 रन और डेरिल मिशेल ने 17 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें असलांका के अंतिम ओवर में लगाए गए चार छक्के शामिल थे. श्रीलंका की ओर से असलांका सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 50 रन देकर तीन विकेट लिए. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच रविवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा.

Rohit Sharma सिडनी टेस्ट से बाहर! गौतम गंभाीर के जवाब ने मचाई हलचल

सचिन तेंदुलकर के ट्वीट ने बदली सुशीला की दुनिया, गांव की नन्हीं गेंदबाज क्रिकेट में उभरती नई उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >