‘एक मिलीमीटर जमीन…’ पहलगाम हमले के बाद बोले सुनील गावस्कर, आतंकियों से पूछे तीखे सवाल

Pahalgam Terror Attack: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य कृत्य बताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकियों से पूछा कि ऐसी हिंसा से आखिर उन्हें क्या हासिल होता है. मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. Sunil Gavaskar Statement on Pahalgam Incident.

Pahalgam Terror Attack: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने बृहस्पतिवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर गहरा दुख जताते हुए इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और सवाल उठाया कि ऐसे हिंसक हमलों से आतंकवादियों और उनके समर्थकों को आखिर क्या हासिल होता है. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने एक बड़ा हमला किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में अधिकांश पर्यटक थे. यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में अब तक का सबसे भीषण हमला माना जा रहा है.

गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले की शुरुआत से पहले ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, “मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. इसने हम सभी भारतीयों को प्रभावित किया है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं इन अपराधियों, उनके समर्थकों और उन्हें संचालित करने वालों से यह पूछना चाहता हूं कि इस सारी लड़ाई से आखिर उन्हें क्या मिला? पिछले 78 वर्षों में एक मिलीमीटर जमीन भी हाथ से नहीं गई है. तो अगले 78,000 वर्षों तक भी कुछ नहीं बदलेगा. क्यों न हम शांति से रहें और अपने देश को मजबूत बनाएं? मेरी यही अपील है.” (Sunil Gavaskar Statement on Pahalgam Incident.)

इस हमले के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसे “भयावह और कायरतापूर्ण” कृत्य करार दिया और इसकी तीव्र निंदा की. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से भी पोस्ट करते हुए लिखा, “हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता में खड़े हैं. इस बर्बर हमले में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं.”

इस दुखद घटना के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी एक कड़ा बयान जारी करते हुए हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की. सैकिया ने बुधवार को अपने बयान में कहा, “क्रिकेट जगत इस भयावह और अमानवीय आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने से स्तब्ध और शोकग्रस्त है. बीसीसीआई की ओर से इस घिनौने और कायरतापूर्ण हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं. हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं. इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं.”

BCCI का ICC को लेटर! भारत-पाक मैचों पर हुआ बड़ा फैसला, आतंकी हमले के बाद सामने आई अपडेट

यशस्वी का विकेट और हेजलवुड का रिएक्शन, भड़के जायसवाल ने सुना दी खरी खोटी, देखें वीडियो

अनुभवी 14 साल vs उम्र 14 वर्ष, वैभव सूर्यवंशी के दुस्साहस पर भुवनेश्वर का बदला, Video में देखिए रोमांचक भिड़ंत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >