शुभमन गिल नहीं हार्दिक पांड्या को भारत का अगला व्हाइट बॉल कप्तान होना चाहिए: कपिल देव, गिनाईं वजहें

Indian Captain: टीम इंडिया ने 6 महीने में दो बड़े ICC खिताब T20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीते हैं. दोनों जीतें रोहित शर्मा की कप्तानी में आईं, लेकिन उनके भविष्य को लेकर अब भी असमंजस है. अब टीम की नजरें 2027 वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप पर हैं. इस बीच कपिल देव ने सुझाव दिया है कि हार्दिक पंड्या को अगला कप्तान बनाया जाए. Kapil Dev suggest India White Ball Captain after Rohit Sharma.

Kapil Dev suggest India White Ball Captain: टीम इंडिया ने 6 महीने में लगातार दो आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं. पहला 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और दूसरा 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी. अब भारतीय टीम की नजरें 2027 में होने वाले दो बड़े टूर्नामेंट्स पर हैं-आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप. पिछले एक साल में जो दोनों खिताब टीम ने जीते हैं, वो रोहित शर्मा की कप्तानी में आए हैं, लेकिन 37 वर्षीय रोहित के भविष्य को लेकर अब भी संशय बना हुआ है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2027 में भी वह टीम की कमान संभालेंगे. हालांकि उनके संशय के बीच तमाम खिलाड़ियों को टीम इंडिया की कमान सौंपने की राय आ चुकी है. इसी कड़ी में अब भारत के महान ऑलराउंडर कप्तान कपिल देव ने भी अपनी राय रखी है. 

1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने इस मसले पर अपनी राय स्पष्ट की है. उन्होंने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को वाइट-बॉल फॉर्मेट (वनडे और टी20) के लिए अगला कप्तान बनाने की सिफारिश की है. कपिल देव ने एक कार्यक्रम में कहा, “मेरे लिए हार्दिक पंड्या वाइट-बॉल क्रिकेट में भारत के कप्तान हैं. इस पद के कई दावेदार हैं, लेकिन मेरी पसंद हार्दिक है.” 

उन्होंने आगे कहा, “हार्दिक अभी अपेक्षाकृत युवा हैं और वह अगली आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए एक टीम तैयार कर सकते हैं.” हालांकि हार्दिक पंड्या इस समय सिर्फ वाइट-बॉल फॉर्मेट में ही भारत के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच छह साल से भी पहले खेला था. इस पर कपिल देव ने कहा, “आदर्श रूप से हार्दिक को टेस्ट क्रिकेट भी खेलना चाहिए, लेकिन चूंकि वो नहीं खेल रहे हैं, इसलिए भारत को तीनों फॉर्मेट्स के लिए अलग-अलग कप्तानों की जरूरत होगी.”

रोहित शर्मा पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. मौजूदा वक्त में सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि शुभमन गिल वनडे टीम के उपकप्तान हैं. कई लोगों ने शुभमन गिल को भारतीय टीम का भविष्य बताया है, लेकिन कपिल देव हार्दिक को भारतीय टीम को लीड करने के लिए सबसे उपयुक्त मान रहे हैं. 

हार्दिक फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जर्सी का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने भले ही गुजरात टाइटंस को उसका पहला खिताब जिताया था, लेकिन 2025 के सीजन में उनका सफर काफी अच्छा नहीं चल रहा है. मुंबई इंडियंस ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीन में उनके हाथ हार ही लगी है. उनके कुछ निर्णयों पर भी सवाल उठने लगे, जब लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करवा दिया. हालांकि जब से हार्दिक को एमआई पलटन की जिम्मेदारी दी गई है, यह विवादों की वजह ही बना हुआ है. उन्हें रोहित शर्मा को हटाकर टीम को लीड करने की दायित्व सौंपा गया था, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कपिल देव की इस प्रतिक्रिया को कैसा रिस्पांस मिलता है. 

जॉन सीना बने विराट कोहली, उंगली में ‘करोड़ों’ की अंगूठी पहन दिखाया नया अंदाज, मस्ती भरे डांस का देखें Video

हां जी यही हैं…, ऋषभ पंत ने पूरी की दिग्वेश राठी की मुराद, अपने आइडल से मिलकर झूम उठा स्पिनर, Video

Viral Video: गुस्से से लाल हुईं काव्या मारन, ईशान किशन आउट हुए तो पता नहीं क्या-क्या बोल डाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >