NZ vs AFG T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर दिखाया बाहर का रास्ता

New Zealand vs Afghanistan: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी में आज हुए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही अफगानिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो गया. साथ ही भारत की भी सभी उम्मीदों पर पानी फिर गयी.

Live Updates
7:00 PM. 7 Nov 21 7:00 PM. 7 Nov

टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

भारत टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है. न्यूजीलैंड ने जैसे ही अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

7:00 PM. 7 Nov 21 7:00 PM. 7 Nov

न्यूजीलैंड की जीत से दो टीमें हुई बाहर

न्यूजीलैंड की जीत के बाद भारत और अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया. न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है.

7:00 PM. 7 Nov 21 7:00 PM. 7 Nov

मार्टिन गुप्तिल आउट, न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है, मर्टिन गुप्तिल आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड ने 12 ओवर की समाप्ति पर 71 रन बना लिए हैं.

5:38 PM. 7 Nov 21 5:38 PM. 7 Nov

न्यूजीलैंड ने पांच ओवर में बनाया एक विकेट पर 36 रन

न्यूजीलैंड ने पांच ओवर की समाप्ति पर 36 रन बना लिया था. इस समय गुप्टिल और कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर जमे हुए हैं.

5:38 PM. 7 Nov 21 5:38 PM. 7 Nov

न्यूजीलैंड को पहला झटका, डेरिल मिशेल 17 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को चौथे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. मुजीब उर रहमान ने डेरिल मिशेल को 17 के स्कोर पर आउट किया. मिशेल ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें तीन चौथे लगाये.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

न्यूजीलैंड को मिला 125 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का लक्ष्य दिया है. नजीबुल्लाह जदरान 70 रन बनाकर टीम के लिए बड़ा योगदान दिया है.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान को सातवां झटका, जदरान 70 रन बनाकर आउट

नजीबुल्लाह जदरान 70 रन बनाकर आउट हो गये हैं. अफगानिस्तान के सात विकेट आउट हो गये हैं. 121 रन पर अफगानिस्तान को सातवां झटका लगा है.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

17 ओवर में अफगानिस्तान के 100 रन पूरे 

17 ओवर में अफगानिस्तान के 100 रन पूरे हो गये हैं. नजीबुल्लाह जदरान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान को चौथा झटका, गुलबदीन नइब आउट

गुलबदीन नइब आउट हो गये हैं. अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा है. 66 रन पर अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा है.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान को तीसरा झटका, रहमानुल्लाह गुरबाज आउट

अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा है. रहमानुल्लाह गुरबाज आउट हो गये हैं. अफगानिस्तान के 19 रन के स्कोर पर तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाज आउट हो गये हैं.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान को लगातार दो झटके, शाहजाद-जजई आउट

अफगानिस्तान को लगातार दो झटके लगे हैं. दोनों सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शाहजाद और हजरातुल्लाह जजई आउट हो गये हैं.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, शाहजाद-जाजई क्रीज पर

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. मोहम्मद शाहजाद और हजरातुल्लाह जजई क्रीज पर मौजूद हैं.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का किया फैसला

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच से ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा, जिसकी दौड़ में इन दोनों टीमों के अलावा भारत भी शामिल है. अफगानिस्तान की टीम में चोट से उबरने के बाद स्पिनर मुजीब उर रहमान की वापसी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड ने अंतिम एकादश कोई बदलाव नहीं किया है.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, नवीन-उल-हक, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान.

5:13 PM. 7 Nov 21 5:13 PM. 7 Nov

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट.

3:11 PM. 7 Nov 21 3:11 PM. 7 Nov

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी में आज अहम मुकाबला खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मैच टीम इंडिया और उसके प्रशंसकों की भी नजर होगी. अफगानिस्तान की जीत ही भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ करेगी.

मुख्य बातें

New Zealand vs Afghanistan: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी में आज हुए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही अफगानिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो गया. साथ ही भारत की भी सभी उम्मीदों पर पानी फिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >