साउदी ने विराट कोहली को ऊर्जावान और जुनूनी खिलाड़ी बताया, दूसरे टेस्ट में कप्‍तान के रवैये का किया बचाव

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दूसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली के आक्रामक रवैये का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान ‘काफी जुनूनी खिलाड़ी’ है जो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है. दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के आउट होने के बाद कोहली […]

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दूसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली के आक्रामक रवैये का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान ‘काफी जुनूनी खिलाड़ी’ है जो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है.

दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के आउट होने के बाद कोहली ने जबर्दस्त जश्न मनाया था और कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया. भारत ने यह मैच सात विकेट से गंवाने के साथ शृंखला 0-2 से गंवाई.

आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके साउथी ने ‘रेडियो न्यूजीलैंड’ से कहा, वह काफी जुनूनी व्यक्ति है… और मैदान पर काफी ऊर्जावान. वह अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करता है.

साउथी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने शृंखला में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन दोनों टीमों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है. सोमवार को यहां हार के बाद एक स्थानीय पत्रकार ने इस घटना पर कोहली की प्रतिक्रिया पूछी तो भारतीय कप्तान को यह पसंद नहीं आया.

कोहली ने पत्रकार से पूछा, आपको क्या लगता है? मैं आपसे जवाब मांग रहा हूं. कोहली ने कहा, आपको जवाब ढूंढ़ने की जरूरत है और बेहतर सवाल के साथ आइए. जो हुआ उसे लेकर आप यहां आधी अधूरी जानकारी और आधे अधूरे सवाल के साथ नहीं आ सकते. अगर आपको विवाद पैदा करना है तो यह सही जगह नहीं है. मैंने मैच रैफरी (रंजन मदुगले) से बात की और जो हुआ उससे उन्हें कोई समस्या नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >