श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम का कहर, 21 छक्के लगाकर कर्नाटक को दहलाया, विजय हजारे ट्रॉफी का धुआंधार आगाज

Shreyas Iyer: विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार आगाज किया है.

आईपीएल 2025 की नीलामी के दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने दिखा दिया है कि उनकी इतनी कीमत क्यों लगाई गई थी. कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने धुआंधार शतक ठोक दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा अभी नहीं की गई और उससे पहले ही अय्यर ने ऐसी पारी खेलकर टीम में अपना दावा ठोक दिया है.

विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज आज 21 दिसंबर से हो गया है. पहला मुकाबला मुंबई और कर्नाटक के बीच खेला गया. 50 ओवर के इस मैच में श्रेयस अय्यर ने धुआंधार पारी खेलकर धमाल मचा दिया है. मुंबई के कप्तान श्रेयस ने अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में 55 गेंद पर ही 114 रन बनाए. अपनी पारी में अय्यर ने 5 चौके और 10 छक्के लगाए. उन्होंने अपना शतक केवल 51 गेंद पर ही पूरा किया. श्रेयस ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था. वहां भी उन्होंने पहले मुकाबले में गोवा के खिलाफ 130 रन की पारी खेली थी.

मुंबई ने लगाए 21 छक्के

कर्नाटक के खिलाफ इस मैच में श्रेयस के अलावा शिवम दुबे ने भी कहर बरपाया. शिवम ने 36 गेंद में 63 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. इन दोनों के साथ आयुष म्हात्रे और हार्दिक तमोरे ने भी जबरदस्त पारी खेली. आयुष ने 82 गेंद पर 78 रन बनाए जबकि 94 गेंद पर 84 रन बनाए. इन चारों बल्लेबाजों की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 385 रन बनाए. मुंबई की इस पारी में कुल 21 छक्के लगे. हार्दिक तमोरे ने 3, आयुष म्हात्रे ने 2 और सूर्यकुमार यादव ने 1 छक्का लगाया. मुंबई ने इसी महीने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी और अब पहले मैच में जीत दर्ज कर उसने दमदार शुरुआत की है. 

अनुशासनहीनता के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे श्रेयस लगातार फॉर्म में हैं. उनको इग्नोर करना अब भारतीय क्रिकेट चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा. पहले रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 90.4 की औसत से 452 रन बनाए. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी श्रेयस ने 49.3 की औसत से 345 रन बनाए.

Lookback 2024: नीरज की चांदी तो मनु भाकर का डबल धमाल, जानें ओलंपिक 2024 में किन खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान

बुरे फंसे उथप्पा, गंभीर आरोप में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, पुलिस बोली घर पर नहीं, जानें क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >