जब सुशांत सिंह राजपूत के 'हेलीकॉप्टर शॉट' को देखकर चौक गये थे धौनी

करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धौनी के हेलीकॉप्टर शॉट का मुरीद उनका हर प्रशंसक है लेकिन भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर चौक गया था.

नयी दिल्ली : करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धौनी के हेलीकॉप्टर शॉट का मुरीद उनका हर प्रशंसक है लेकिन भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर चौक गया था.

सुशांत ने 2016 में धौनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत किया था. सुशांत ने रविवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बांद्रा (मुंबई) में अपने घर फांसी लगाकर जान दे दी. फिल्म की रिलीज से पहले संवाददाता सम्मेलन में धौनी ने कहा था कि सुशांत का हेलीकॉप्टर शॉट खेलने का तरीका बिल्कुल उनके जैसा है.

धौनी ने तब कहा था, ‘सुशांत का हेलीकॉप्टर शॉट बिल्कुल मेरे जैसा है, शूटिंग के लिए अभ्यास के दौरान वह इस शॉट को कई बार मुझ से भी अच्छा खेलते थे. सुशांत ने इस फिल्म में धौनी के किरदार को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़े थे. सुशांत ने फिल्म की रिलीज से पहले कहा था कि धौनी जब से भारतीय टीम में आये है वह उनके प्रशंसक है.

Also Read: Sushant Singh Rajput | LIVE : सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड क्यों किया? मुंबई पुलिस को घर से मिलीं कुछ दवाएं…

सुशांत ने कहा था कि जब वे क्रिकेट खेलते थे किसी ने सोचा भी नहीं था कि बिहार-झारखंड का कोई लड़का भारतीय टीम में जाएगा. सुशांत ने कहा था, पहली बार मैंने धौनी को 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में देखा था. वह लंबे बाल रखते थे और करियर के शुरुआती दौर में ही वह आत्मविश्वास से भरा हुअआ था. एक मैच में उन्होंने 148 रन की पारी खेली थी. इस मैच के बाद से ही मैं एक प्रशंसक के तौर पर धौनी को फॉलो करता हूं और मुझे पहली बार धौनी से मिलने का मौका 2006-07 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ही मिला था और तब मैंने उनके साथ फोटो भी खिचवाई थी.

सुशांत ने कहा था कि वह धौनी के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग के भी प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा, मैं तेंदुलकर और सहवाग का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन धौनी मेरे चहेते है क्योंकि उन्होंने छोटे शहर के युवाओं को सपने को पूरा करने का हौसला दिया है. सुशांत ने इस साक्षात्कार में कहा था, जब मैं क्रिकेट खेलता था तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि बिहार-झारखंड से किसी खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन होगा.

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत ने अपने आखिरी पोस्‍ट में क्‍या लिखा था ? जिंदगी को लेकर कही थी ये बात

धौनी ने ना सिर्फ टीम में जगह बनाई, बल्कि वह टीम के सबसे सफल कप्तान भी बने. धौनी के किरदार को पर्दे पर उतरने के लिए सुशांत ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी. उन्होंने इसके लिए भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे से प्रशिक्षण लिया था. मोरे ने सुशांत के निधन पर आश्चर्य व्यक्त किया.

उन्होंने ट्वीट किया, यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से चौंकाने वाला क्षण है, मैंने धौनी की भूमिका के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया था. मुझे नहीं पता कि उनके जानने वाले इस सदमे से कैसे उबरेंगे. आप बहुत जल्दी चले गये मेरे दोस्त. मोरे खुद भी सुशांत की मेहनत से काफी प्रभावित हुए थे.

उन्होंने इस फिल्म की रिलीज से पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि सुशांत धौनी के ट्रेडमार्क हेलिकॉप्टर शॉट को पूरे ‘परफेक्शन’से मारते है. उन्होनें कहा था मुझे लगता है कि धौनी के बाद हेलिकॉप्टर शॉट को अगर पूरे पर्फेकशन से कोई मार सकता है तो वह सुशांत ही है. मैं चैलेंज दे सकता हूं कि आप सुशांत के साथ किसी क्रिकेटर को खड़ा कर दीजिये और दोनों में, सुशांत ज्यादा अच्छा हेलिकॉप्टर शॉट मारेगा.

मोरे ने कहा था, किसी अभिनेता को पेशेवर क्रिकेटर का गुर सिखाना काफी मुश्किल काम है लेकिन सुशांत ने अपनी मेहनत और लगन से मुश्किल को बौना साबित कर दिया. मोरे ने कहा था कि सुशांत रोज 10 से 12 घंटे अभ्यास करते थे जिसमें पांच से छह घंटे विकेटकीपिंग का अभ्यास होता था और फिर बल्लेबाजी का.

posted by – arbind kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >