Video : देखें कैसे खेती कर रहे हैं महेंद्र सिंह धौनी, हाथ में बल्ले की जगह पकड़ा….

ms dhoni organic farming : कोरोना वायरस (coronavirus in india) के कारण लगभग सभी खेल की गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है…खासकर क्रिकेट (cricket) में…इसी बीच लॉकडाउन (lockdown) के दौरान क्रिकेटर अलग-अलग तरीके से अपना वक्त बिताते नजर आये. लेकिन सबकी नजर एक क्रिकेटर को तलाश रही थी जिसका नाम महेंद्र सिंह धौनी (dhoni) है…जी हां , सभी से जानना चाहते थे कि आखिर इन छुट्टियों में रांची (ranchi) के राज कुमार धौनी क्या कर रहे हैं.

ms dhoni organic farming : कोरोना वायरस (coronavirus in india) के कारण लगभग सभी खेल की गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है…खासकर क्रिकेट (cricket) में…इसी बीच लॉकडाउन (lockdown) के दौरान क्रिकेटर अलग-अलग तरीके से अपना वक्त बिताते नजर आये. लेकिन सबकी नजर एक क्रिकेटर को तलाश रही थी जिसका नाम महेंद्र सिंह धौनी (dhoni) है…जी हां , सभी ये जानना चाहते थे कि आखिर इन छुट्टियों में रांची (ranchi) के राज कुमार धौनी क्या कर रहे हैं.

तो आइए आपको हम आज खुलासा करते हैं कि धौनी अपना खाली समय किस चीज में व्य‍तीत कर रहे हैं. आईपीएल टीम चेन्नै सुपरकिंग्स (csk) के कप्तान धौनी लॉकडाउन-1 से ही रांची में अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ मस्ती कर रहे हैं. यदि आपको याद हो तो उन्होंने कुछ समय पहले ही फार्म हाउस में खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा था जिसका उपयोग अब वे कर रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक‍ वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धौनी इसी ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं और ऑर्गेनिक खेती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे अकेले ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं. इस वीडियो में एक कैप्शन लिखा है- धौनी रांची में अपने फार्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हुए…आपको बताते चलें कि धौनी ने महिंद्रा का स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था जिसकी कीमत 8 लाख के करीब है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन कोचिंग देने की तैयारी में धौनी: इधर, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी युवा क्रिकेटरों को अब ऑनलाइन कोचिंग देने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी इस ऑनलाइन कोचिंग में 6-8 साल के बच्चों से लेकर सीनियर स्तर के खिलाड़ी क्रिकेट के गुर सीख सकेंगे. आर्का स्पोर्ट्स के सहयोग से शुरू होनेवाली इस ऑनलाइन कोचिंग का ऑनलाइन उदघाटन दो जुलाई को धौनी करेंगे.

दुबई सेंटर को दोबारा शुरू करने की योजना : इस बीच धौनी दुबई में चल रहे कोचिंग सेंटर को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो लीज मामलों के बाद लॉकडाउन और अन्य मुद्दों को लेकर बंद पड़ा है. धौनी फिलहाल रांची में हैं और पिछले एक साल से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. इस दौरान कई बार उनके संन्यास की अटकलें भी लगायी गयी.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >