World Cup: गोल्डन बॉल की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे मोहम्मद शमी, इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

श्रीलंका के गेंदबाज दिलशान मदुशंका मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अबतक 8 मैचों में कुल 20 विकेट लिए हैं. जिसमें उन्होंने एक बार चार और एक बार पांच विकेट लिया है.

1 / 1
World Cup: गोल्डन बॉल की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे मोहम्मद शमी, इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
फुल स्क्रीन में देखें

Lucknow: India’s Mohammed Shami celebrates the wicket of England’s Moeen Ali during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000588B)

World Cup: गोल्डन बॉल की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे मोहम्मद शमी, इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

वर्ल्ड कप 2023 में इस बार गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया है. बल्लेबाज चौके और छक्के लगा रहे हैं, तो गेंदबाज भी विकेट उखाड़ने से पीछे नहीं रहे. अबतक 17 बार गेंदबाजों ने चार-चार विकेट लिए हैं, तो 6 बार पांच विकेट के आंकड़े को टच किया गया है. गोल्डन बॉल की रेस में इस समय श्रीलंका के दिलशान मदुशंका, ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा और दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन के बीच जंग जारी है. लेकिन इस रेस में तेजी से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आगे भाग रहे हैं.

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दिलशान मदुशंका टॉप पर

श्रीलंका के गेंदबाज दिलशान मदुशंका मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अबतक 8 मैचों में कुल 20 विकेट लिए हैं. जिसमें उन्होंने एक बार चार और एक बार पांच विकेट लिया है.

एडम जंपा गोल्डन बॉल की रेस में दूसरे स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा गोल्डन बॉल की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. जंपा 7 मैचों में अबतक 19 विकेट चटकाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में तीसरे स्थान पर

दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. जेनसन ने अबतक 8 मैचों में कुल 17 विकेट लिए हैं. बड़ी बात है कि उनके खाते में एक भी चार और पांच विकेट नहीं है.

गोल्डन बॉल की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे शमी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गोल्डन बॉल की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. महज 4 मैच में शमी अबतक कुल 16 विकेट ले चुके हैं. जिसमें एक बार चार और दो बार पांच विकेट शमी ने चटकाया है. बड़ी बात है कि शमी ने अबतक केवल 112 रन लुटाए हैं.

शाहीन अफरीदी नंबर पांच पर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर चार पर पहुंच गए हैं. अफरीदी 8 मैचों में अबतक कुल 16 विकेट लिए हैं.

बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की रेस में नंबर 6 पर

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 6ठे स्थान पर पहुंच गए हैं. बुमराह ने 8 मैचों में अबतक 15 विकेट चटकाए हैं. बुमराह ने एक बार चार विकेट का आंकड़ा छुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >