PM नरेंद्र मोदी से तारीफ पाकर अभिभूत हैं मिताली राज, कहा- इससे आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर भविष्य की शुभकामनाएं दी. बाद में उन्होंने ट्वीट कर इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से तारीफ पाकर मैं अभिभूत हूं. इस प्रकार की प्रशंसा ने आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने शनिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेल में उनके योगदान को लेकर की गयी प्रशंसा से अभिभूत हैं. पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनायें दी थीं और कहा था कि वह कई खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं. बता दें कि आम तौर पर प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं.

मिताली राज ने किया ट्वीट

मिताली राज ने ट्वीट किया कि यह सम्मान और गर्व की बात है कि जब किसी को हमारे प्रधानमंत्री से इतना प्रोत्साहन मिलता है जो मेरे अलावा लाखों के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं. क्रिकेट में मेरे योगदान के लिये उनके द्वारा कहे गये प्रोत्साहन भरे शब्दों से मैं अभिभूत हूं. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मैं इसे हमेशा संजो कर रखूंगी. अपनी अगली पारी के लिये मैं काफी प्रोत्साहित महसूस कर रही हूं और भारतीय खेलों के विकास के योगदान में हमारे माननीय प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करूंगी.

Also Read: Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने पूर्व कप्तान मिताली राज की जमकर तारीफ की, बताया लोगों के लिए प्रेरणा
मिताली राज ने बनाये 7805 वनडे रन

मिताली ने 232 मैचों में 50 से ज्यादा के औसत से 7805 वनडे रन जोड़े हैं. उन्होंने 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2364 रन और 12 टेस्ट में एक शतक और चार अर्धशतकों से 699 रन बनाये हैं. मिताली ने अपने करियर का अंत वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाली खिलाड़ी के तौर पर किया. वह दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स से 1813 रन आगे थीं.


मिताली ने 23 साल के क्रिकेट करियर के बाद लिया संन्यास

मिताली ने 23 साल के करियर के बाद संन्यास लिया. प्रधानमंत्री ने उन्हें लिखे पत्र में लिखा कि आपके दो दशक से अधिक समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की है. आपने में शानदार प्रतिभा, दृढ़ता और परिवर्तन लाने की ललक है जो वर्षों तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जरूरी होती है. इस उत्साह ने सिर्फ आपकी ही मदद नहीं की बल्कि इससे आपने कई उभरते हुए कई खिलाड़ियों की मदद भी की.

Also Read: Mithali Raj Retirement: मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, लिखा भावुक पोस्ट
नरेंद्र मोदी ने कही यह बात

उन्होंने कहा कि आपके करियर को देखने का एक तरीका संख्या के माध्यम से है. आपके लंबे खेल करियर के दौरान ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो आपने तोड़े और साथ ही कई रिकॉर्ड बनाये भी. ये उपलब्धियां आपकी काबिलियत बयां करती हैं जिसमें महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शीर्ष रन स्कोरर होना भी शामिल है. उन्होंने लिखा कि लेकिन साथ ही आपकी सफलता आंकड़ों और रिकॉर्ड से परे है. आप ‘ट्रेंड’ बनाने वाली ऐसी एथलीट हो जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े और आप अन्य के लिये प्रेरणा की शानदार स्रोत हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >