MI vs KKR, IPL 2025: डेब्यू मैच में अश्विनी कुमार ने मचाया गदर, केकेआर 116 पर ढेर

MI vs KKR, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला इस समय मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है.

MI vs KKR, IPL 2025: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को केवल 116 रन पर ऑल आउट कर दिया. केकेआर की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 16.2 ओवर में पवेलियन लौट गई.

डेब्यू मैच में अश्विनी कुमार ने मचाया गदर

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अश्विनी कुमार ने डेब्यू किया. अपने पहले ही आईपीएल मैच में उन्होंने गेंद से गदर मचा दिया. अश्वनी ने 3 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया.

मुंबई की ओर से इन गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाया

मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर ने दो विकेट लिए. जबकि ट्रेंट बोल्ट, कप्तान हार्दिक पांड्या, विग्नेश पुथुर और मिशेल सेंटनर ने एक-एक विकेट लिए.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी का किया था आमंत्रित

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले केकेआर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. कप्तान हार्दिक पांड्या का फैसला सही साबित हुआ. केकेआर को पहले ही ओवर में डी कॉक का विकेट गंवाना पड़ा. 74 के स्कोर पर केकेआर के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. केकेआर की ओर से अंगकृष रघुवंशी 26 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. टीम के केवल 5 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू पाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >