Athiya Shetty Honeymoon: शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे अथिया-केएल राहुल! जानें क्या है इसका कारण

Athiya Shetty Honeymoon: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब कपल शादी के बंधन में बंध गए है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के तुर्नत बाद दोनों हनीमून नहीं जाएंगे.

Athiya Shetty Honeymoon:: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को खंडाला में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए. शादी की तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. सेलेब्स कपल को भर-भर कर बधाई दे रहे है. फैंस भी उनपर जमकर प्यार लुटा रहे है. इस बीच खबरें चल रही है कि कपल अपना हनीमून स्किप करने वाले है. रिपोर्टों से पता चला है कि वो हनीमून नहीं जाएंगे.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल नहीं जाएंगे हनीमून पर?

अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब कपल शादी के बंधन में बंध गए है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के तुर्नत बाद दोनों हनीमून नहीं जाएंगे. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न वर्क कमिटमेंट की वजह से वो जल्द ही हनीमून पर नहीं जा पाएंगे. 9 फरवरी 2023 से शुरू होने वाली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में राहुल को टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखने की उम्मीद है.

कपल ने शादी की तसवीरों संग लिखा था ये कैप्शन

वहीं, अथिया शेट्टी कथित तौर पर अपना नया उद्यम शुरू करने के लिए तैयार है. हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अथिया और केएल राहुल ने एक रोमांटिक यूरोप ट्रिप प्लान किया है. अब देखना है कपल क्या करते है. बता दें कि शादी की तसवीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा था, आपके लाइट में मैंने प्यार करना सीखा है. आज, हमारे सबसे प्रियजनों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है. कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एकजुटता की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं.

Also Read: KL Rahul Athiya Shetty Sangeet: संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल, इतने बजे अथिया-राहुल खंडाला में लेंगे सात फेरे
शादी के बाद होगी रिसेप्शन

सुनील शेट्टी शादी के बाद पैपराजी से मिले थे. उन्होंने कहा था, “यह एक सुंदर और करीबी समारोह था. शादी आधिकारिक तौर पर हो गई है और मैं अब ससुर बन गया हूं. रिसेप्शन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि हम निश्चित रूप से योजना बनाएंगे आईपीएल के बाद कुछ तो है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >