Jayden Seales: 15 ओवर में मात्र 5 रन देकर 4 विकेट उड़ाया, वेस्ट इंडीज के इस गेंदबाज ने बांग्लादेश को पिलाया पानी

Jayden Seales: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाज जेडेन सील्स ने 15 ओवर में मात्र 5 रन देकर 4 विकेट झटक दिए हैं. अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने बेस्ट इकॉनमी से गेंदबाजी करने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है.

Jayden Seales: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच किंग्सटन, जमैका में खेला जा रहा है. 30 नवंबर से शुरू हुए इस मैच में बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को आउट कर 23 वर्षीय जेडेन सील्स चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने 15.5 ओवर में 10 ओवर मेडेन फेंके. इस दौरान उन्होंने केवल 5 रन देकर 4 विकेट निकाल दिए. उन्होंने लिटन दास, कप्तान मेहदी हसन मेराज, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा को अपना शिकार बनाया. 

सील्स ने अपनी गेंदबाजी से एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने 1977 के बाद बेहतरीन इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले. जेडेन सील्स ने केवल 0.31 की इकॉनमी से केवल 5 रन दिए. 17 मैचों में 71 विकेट ले चुके सील्स टेस्ट क्रिकेट में अपनी गेंदों से कहर ढा रहे हैं. बेहतरीन इकॉनमी से विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की सूची में वे टॉप पर हैं.

ढह गया ढाका का किला

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 71.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए. ओपनर शादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि कप्तान मेहदी हसन ने 36 रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से सील्स के अलावा शमर जोसेफ ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. जोसेफ ने 15 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके साथ केमार रोच ने भी 2 विकेट निकाले. 

161 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं. कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 33 रन और केसी कार्टी 19 रन बनाकर नाबाद हैं. इंडीज ने मिकाइल लुइस का विकेट गंवाया, जिन्होंने 47 गेंद में 12 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >