बुमराह और कमिंस में कौन है बेस्ट, आईसीसी के इस पुरस्कार के लिए दोनों दिग्गजों में होगा मुकाबला

Jasprit Bumrah: टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह को आईसीसी के दिसंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेट किया गया है. उनके साथ पैट कमिंस और द. अफ्रीका के डेन पेटरसन भी इस अवार्ड के लिए चुने गए है. इन तीनों ने पिछले महीने शानदार खेल दिखाया है.

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का जलवा बरकारार है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों को पस्त कर दिया था. वे इस प्रतियोगिता के दौरान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किए गए. स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब इस शानदार प्रदर्शन के लिए मंगलवार को आईसीसी के दिसंबर 2024 महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. बुमराह ने दिसंबर में तीन टेस्ट में 14.22 के औसत से 22 विकेट चटकाए. 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट में कुल 32 विकेट लिए.

बुमराह पीठ में जकड़न के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में पांचवें और अंतिम टेस्ट में मेजबान टीम की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. बुमराह ने ब्रिसबेन और मेलबर्न में नौ-नौ विकेट चटकाए थे जिससे भारत मेजबान टीम को कड़ी चुनौती देने में सफल रहा था. आईसीसी के टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन गेंदबाज बुमराह को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेन पेटरसन से कड़ी चुनौती मिलेगी. कमिंस की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3-1 से श्रृंखला जीती थी.

पैट कमिंस ने दिखाया कप्तानी का जलवा

तेज गेंदबाज कप्तान पैट कमिंस ने भी इसी सीरीज के दौरान गेंद और बल्ले से जबरदस्त खेल दिखाया था. दिसंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 17.64 की औसत से 17 विकेट हासिल किए. कमिंस ने महीने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एडिलेड में 57 रन देकर पांच विकेट लेकर दिखाया. इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच हारने के बाद वापसी की और भारत को 10 विकेट से हराया. कमिंस ने मेलबर्न में 49 और 41 रन की उपयोगी पारियां भी खेलीं. उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. भारत के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका का दौरा करना है, जहां उसे दो टेस्ट मैच खेलने हैं, लेकिन कमिंस अब  दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, इस वजह से वे श्रीलंका सीरीज में नहीं खेलेंगे.

द. अफ्रीका के लिए पीटरसन रहे सबसे बेस्ट गेंदबाज

द. अफ्रीका ने इस बार के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सभी टीमों को जबरदस्त पटखनी देते हुए सबसे पहले WTC फाइनल में प्रवेश किया. उनकी इस शानदार प्रदर्शन के पीछे गेंदबाज डेन पेटरसन ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने दो टेस्ट में 16.92 के औसत से 13 विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी.

बुमराह की चोट भारतीय टीम के लिए बन सकती है परेशानी

भारत को इसी जनवरी महीने की 22 तारीख से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 एकदिवसीय मुकाबले के लिए उतरना है. भारतीय टीम की घोषणा अभी इस सीरीज के लिए नहीं की गई है. जसप्रीत बुमराह अपनी चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर रहने वाले हैं. लेकिन भारत के लिए उनकी चोट सबसे ज्यादा परेशान करने वाली होगी, जब वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी स्क्वॉड के लिए खिलाड़ियों का चुनाव करेगा. बुमराह की चोट पर अब तक कोई बड़ी अपडेट नहीं आई है, लेकिन क्रिकेट प्रशंसक जल्द से जल्द उनके ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर वापसी करे.  

जसप्रीत बुमराह 2024 के सबसे सफल गेंदबाज, लेकिन बनाया एक और रिकॉर्ड, जिस पर नहीं डालना चाहते नजर

सैलरी 75 लाख, रन 190; जानिए बॉर्डर गावस्कर में कितने का पड़ा कोहली का 1 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >