जसप्रीत बुमराह 2024 के सबसे सफल गेंदबाज, लेकिन बनाया एक और रिकॉर्ड, जिस पर नहीं डालना चाहते नजर

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेट में विश्व में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. लेकिन इसके साथ ही उनके नाम एक बुरा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

Jasprit Bumrah: साल 2024 जसप्रीत बुमराह के लिए बेहद शानदार रहा. उन्होंने पूरे साल जबरदस्त मेहनत की, लेकिन इसका असर 2025 की शुरुआत में दिखाई दिया, जब वह चोटिल होकर रेस्ट पर चले गए। बुमराह की वजह से टीम इंडिया ने पिछले साल कई बड़े मैचों में जीत दर्ज की. चाहे टी20 वर्ल्ड कप हो या टेस्ट सीरीज, बुमराह के योगदान के बिना भारतीय टीम काफी कमजोर नजर आई. वे इस साल टेस्ट क्रिकेट में विश्व में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. लेकिन इसके साथ ही उनके नाम एक बुरा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. 

बुमराह के लिए 2024 का टेस्ट क्रिकेट आंकड़ों में

जसप्रीत बुमराह ने 2024 में जबरदस्त उपलब्धि हासिल की. उन्होंने इस साल जब पहला मैच खेलना शुरू किया था, तो 32 मैच में उनके खाते में 132 विकेट दर्ज थे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 6 विकेट झटके और उसके बाद तो यह साल केवल बुमराह के नाम पर रहा. उन्होंने पूरे साल 13 मैच खेले और उनमें 71 विकेट लेकर विश्व में सबसे ज्यादा 2024 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. इसी साल उन्होंने पहले 150 विकेट फिर अपने विकेटों की संख्या 200 के पार पहुंचा दी. कुल 44 मैचों में सबसे कम एवरेज के साथ विकेट लेने वाले जसप्रीत ने 203 शिकारों के साथ 2024 समाप्त किया. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने 32 विकेट लेकर बीएस चंद्रशेखर के 53 साल पुराने एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. हालांकि वे एक साल में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने का कपिल देव का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जिन्होंने 1983 में 75 विकेट लिए थे.

2024 में सबसे ज्यादा 0 पर आउट हुए बुमराह

लेकिन बुमराह ने एक कभी न चाहने वाला रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे इस साल सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 13 मैच की 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 26 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 97 रन बनाए. लेकिन इस दौरान वे 8 बार शून्य पर आउट हुए. यह साल में किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा डक स्कोर रहा. बुमराह इस दौरान 5 बार नॉट आउट भी रहे. इतना ही नहीं उन्होंने इस साल 4 छक्के भी लगाए. उनसे कम दूसरे नंबर पर 7 खिलाड़ी रहे जो 5 बार डक पर आउट हुए. केशव महाराज, मार्क वुड, लाहिरू कुमारा, असित फर्नांडो, विल ओ’रूर्के, मोमिनुल हक, शोएब बशीर ये पांच खिलाड़ी रहे जो शून्य पर आउट हुए.   

2024 में डक पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचपारियांनॉट आउटरन0
जेजे बुमराह (भारत)13195978
केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)791445
मार्क वुड (इंग्लैंड)6102835
लाहिरू कुमारा (श्रीलंका)7124395
असित फर्नांडो (एसएल)9137125
विल ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)101812185
मोमिनुल हक (बांग्लादेश)101925295
शोएब बशीर (इंग्लैंड)152312765

“रोहित शर्मा महान हैं”, युवराज सिंह बोले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार बर्दाश्त, लेकिन इस बात ने ज्यादा दुख दिया

गंभीर के लिए पाकिस्तान से आया संदेश, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आकिब जावेद से सीखने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >