जेम्स एंडरसन को मिलेगा इंग्लैंड का सबसे बड़ा सम्मान, क्रिकेट में योगदान के लिए दिया जाएगा ‘नाइटहुड’

James Anderson: दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को 21 साल की शानदार क्रिकेट यात्रा के लिए नाइटहुड से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें ऋषि सुनक की ‘रेजिग्नेशन ऑनर्स लिस्ट’ में शामिल किए जाने पर मिल रहा है. एंडरसन ने 188 टेस्ट में 704 विकेट लिए, जो किसी भी तेज गेंदबाज के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक हैं.

James Anderson: दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उनकी शानदार 21 साल की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यात्रा के सम्मान में नाइटहुड से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ‘रेजिग्नेशन ऑनर्स लिस्ट’ में शामिल किए जाने के साथ दिया जा रहा है. 42 वर्षीय एंडरसन ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. उन्होंने 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट लिए, जो न सिर्फ इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक हैं, बल्कि किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं. एंडरसन ने अपने करियर की शुरुआत मई 2003 में लॉर्ड्स मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ की थी और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी इसी ऐतिहासिक मैदान पर जुलाई 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने एंडरसन को बधाई देते हुए कहा, “सर जिमी एंडरसन को बहुत-बहुत बधाई. यह सम्मान एक इंग्लैंड लीजेंड के लिए पूरी तरह से योग्य है, जिसने खेल को इतना कुछ दिया है.” उन्होंने कहा, “जिमी के करियर की विशेषता रही है, असाधारण उपलब्धियां, जिसमें चार बार एशेज जीतना और इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेना शामिल है. उनकी स्किल, समर्पण और खेल भावना ने दुनियाभर के क्रिकेटरों और प्रशंसकों को प्रेरित किया है.” James Anderson to receive Knighthood for remarkable England career.

वनडे में भी इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

हालांकि एंडरसन ने 2015 के बाद से इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेला, फिर भी वे वनडे में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 269 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी लिए, और कुल मिलाकर वे महज नौ विकेट से 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट का आंकड़ा छूने से चूक गए. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद एंडरसन पूरी तरह खेल से दूर नहीं हुए हैं. वे इस समय एक पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और इस गर्मी में अपने काउंटी क्लब लंकाशर के लिए खेलने की योजना बना रहे हैं. ये ठीक उसी तरह है जैसे पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने 2019 में नाइटहुड पाने के बाद भी एसेक्स के लिए खेलना जारी रखा था.

एंडरसन नाइटहुड पाने वाले पांचवें खिलाड़ी

यह सम्मान एंडरसन के लिए एक अपेक्षित मान्यता थी, जिसकी चर्चा उनके संन्यास के समय से ही की जा रही थी. पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस, जिन्हें 2019 में नाइटहुड मिला था, ने भी कहा था कि एंडरसन पूरी तरह इस सम्मान के हकदार हैं. स्ट्रॉस ने कहा, “कोई भी तेज गेंदबाज जो 188 टेस्ट मैच खेले, वह निश्चित रूप से नाइटहुड का पात्र है.” जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के 13वें क्रिकेटर हैं जिन्हें खेल में उनके योगदान के लिए नाइटहुड की उपाधि दी गई है. साल 2000 के बाद यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले वह पांचवें खिलाड़ी हैं. उनसे पहले इयान बॉथम (2007), ज्योफ्री बॉयकॉट (2019), एलिस्टेयर कुक (2019) और एंड्रयू स्ट्रॉस (2019) को यह सम्मान मिल चुका है.

ब्रिटिश सरकार के अनुसार एंडरसन को क्रिकेट की सेवा के लिये यह उपाधि प्रदान की गई है. क्रिकेट के मुरीद ऋषि सुनक ने पिछले साल एक नेट सत्र का वीडियो साझा किया था जिसमें वह एंडरसन और इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों के साथ खेल रहे थे . सुनक 2022 से 2024 तक कन्जरवेटिव पार्टी के नेता थे और वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति थे. 

ऋषि सुनक, जो खुद भी क्रिकेट प्रेमी हैं, ने एक बार द ओवल में एंडरसन का सामना नेट्स में किया था, जब उन्होंने ग्रासरूट क्रिकेट के लिए फंडिंग की घोषणा की थी. उनकी ऑनर्स लिस्ट में एंडरसन के अलावा पांच और नाइटहुड शामिल हैं, जिनमें ज्यादातर उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी हैं. साथ ही फिल्म निर्माता मैथ्यू वॉन का नाम भी इस सूची में है. 

LSG vs GT: लखनऊ की पिच का कैसा रहेगा मिजाज? बैटर्स या बॉलर कौन रहेगा हावी, जानें टीमों का हेड टू रिकॉर्ड

‘ट्रेनिंग ले रहा…’ पीएसएल ओपनिंग सेरेमनी में उड़ा आदमी, लोगों ने बेतहाशा मजे, देखें Video

CSK के नाम दर्ज हुए तीन शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी की कप्तानी भी नहीं दिखा सकी कमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >