CSK vs DC: क्यों मैदान पर नहीं आए एमएस धोनी? चेन्नई के कप्तान ने दिया अपडेट

MS Dhoni Not Playing: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे 18वें मैच में भी एमएस धोनी मैदान पर नहीं उतरे हैं. फैंस उनके खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टॉस के दौरान चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की वापसी पर अहम जानकारी दी है.

MS Dhoni Not Playing: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रोमांचक टक्कर हो रही है. यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बैटिंग करने को कहा है. इस मैच में भी फैंस को एमएस धोनी मैदान पर दिखाई नहीं दिए. स्टेडियम में मौजूद दर्शक लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि धोनी खेलने क्यों नहीं आए. चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इस पर एक बड़ा अपडेट दिया है.

क्यों मैदान पर नहीं आए एमएस धोनी?

एमएस धोनी इस सीजन में पैर की चोट (काफ इंजरी) के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले ही चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया था कि धोनी चोटिल हैं. इसी कारण से वह शुरुआती कुछ मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. अब हर कोई मैदान पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

होटल से टीम का हौसला बढ़ा रहे माही

टॉस के समय जब रुतुराज गायकवाड़ से धोनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की. गायकवाड़ ने बताया कि जो भी लोग धोनी भाई के बारे में जानना चाहते हैं, उन्हें बता दूं कि वह अभी टीम होटल में हैं. वह वहीं बैठकर हमारा मैच देख रहे हैं और पूरी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही गायकवाड़ ने एक अच्छी खबर भी दी. उन्होंने कहा कि धोनी बहुत जल्द मैदान पर वापस लौटेंगे और खेलते हुए दिखाई देंगे.

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

दिल्ली के खिलाफ इस मैच के लिए चेन्नई ने अपनी टीम में दो खास बदलाव किए हैं. टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है. तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत को टीम में शामिल किया गया है. गायकवाड़ ने कहा कि ब्रेविस अब पूरी तरह से फिट हैं. उनके आने से टीम का मिडिल ऑर्डर पहले से काफी ज्यादा मजबूत लग रहा है. गुरजपनीत ने भी हाल के दिनों में अच्छी बॉलिंग की है.

पहली जीत हासिल करने पर पूरा फोकस

चेन्नई की टीम इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहती है. टॉस को लेकर गायकवाड़ ने कहा कि वह स्थिति को लेकर थोड़ा उलझन में थे, लेकिन खुद पर भरोसा होना अच्छी बात है. टीम का मुख्य लक्ष्य आज अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना और जीत हासिल करना है. गायकवाड़ ने बताया कि टीम हर विभाग में लगातार सुधार कर रही है. बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और सभी खिलाड़ी इस मैच को खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

ये भी पढ़ें-

8.4 करोड़ के गेंदबाज का IPL में DC के लिए डेब्यू, चेन्नई के खिलाफ मिला पहला मौका

CSK vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, चेन्नई की बैटिंग, जानें किसको प्लेइंग 11 में मिला मौका

Video: मार्को जानसेन का चमत्कार, 7 फीट लंबे प्लेयर ने एक हाथ से पकड़ा ईशान किशन का कैच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >