IPL 2023: आईपीएल से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

नराइजर्स हैदराबाद के खेमे से बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, टीम के स्टार आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आईपीएल से बाहर हो गए हैं. सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं इसी कारण वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब एक्शन में नजर नहीं आएंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सत्र समाप्त हो गया है. सभी टीमों ने अपने 7-7 मुकाबले खेल लिए हैं. वहीं दूसरे सत्र के शुरुआत के ठीक बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, टीम के स्टार आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आईपीएल से बाहर हो गए हैं. इसकी पुष्टि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किया है. टीम ने बताया कि सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं इसी कारण वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब एक्शन में नजर नहीं आएंगे.


सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को वाशिंगटन सुंदर के आईपीएल 2023 से बाहर होने से बड़ा झटका लगा है. सुंदर टीम के मैच विनर प्लेयर्स में से एक थे. वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन करते थे. सुंदर ने पिछले मुकाबले में ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट झटके थे. हालांकि उनकी टीम यह मुकाबला नहीं जीत पाई थी. सुदंर के बाहर होने के बाद अब उनके रिप्लेसमेंट के रूप में कौन टीम में शामिल होगा अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

खराब फॉर्म से जूझ रही है हैदराबाद

सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. टीम ने अबतक कुल 7 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम को सिर्फ 2 मुकाबले में जीत मिली है जबकि 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. अब सुंदर के बाहर होने के बाद हैदराबाद की जीत की राह और मुश्किल हो जाएगी. फिलहाल सनराइजर्स प्वाइंट्स टेबल पर 4 अंक और -0.725 नेट रनरेट के साथ नौवें स्थान पर काबिज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >