MI vs KKR Highlights: मुंबई ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, वेंकटेश अय्यर के शतक पर फिरा पानी

MI vs KKR, IPL 2023 Highlights: आईपीएल 2023 में आज (16 अप्रैल) डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दे दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने वेंकटेश अय्यर के 104 रनों की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 185 रन बनाए थे. हालांकि टीम के गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा नहीं पाए और मुंबई ने यह लक्ष्य 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से ईशान किशन 58 और सूर्यकुमार यादव ने 43 रन बनाए.

Live Updates
7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

हार के लिए बॉलिंग राणा ने ठहराया जिम्मेदार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने मुंबई से मिली हार के बाद गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि इस मैच में मुंबई की टीम ने हमारे मेन बॉलर्स को टारगेट किया जिसका फायदा उन्हें मिला. वेंकटेश ने शानदार शतकीय पारी खेली पर हमें अफसोस है कि हम इस मैच को जीत नहीं पाएं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

वेंकटेश अय्यर का शतक गया बेकार

केकेआर के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने इस मुकाबले में 104 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि उनकी यह पारी भी केकेआर को जीत नहीं दिला सकी और टीम को मुंबई के हाथों 5 विकेट से हार सामना करना पड़ा.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

मुंबई ने केकेआर को पांच विकेट से दी मात 

आईपीएल 2023 में आज (16 अप्रैल) डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दे दी. केकेआर द्वारा दिए 186 रनों का पीछा मुंबई इंडियंस ने 17.4 ओवर में ही पूरा कर लिया. मुंबई की ओर से ईशान किशन ने 58 और सूर्यकुमार यादव ने 43 रनों की पारी खेली.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

सूर्यकुमार यादव आउट, मुंबई को लगा चौथा झटका

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 43 रन बनाकर शार्दूल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

तिलक वर्मा लौटे पवेलियन 

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 30 रन बनाकर सुयस शर्मा के दूसरे शिकार बने हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

12 ओवर में मुंबई ने बनाए 130 रन

मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 130 रन बना लिए हैं. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा तेजी से रन बना रहे हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

10 ओवर में मुंबई ने बनाए 110 रन

मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 110 रन बना लिए हैं. टीम के लिए अभी तिलक वर्मा 16 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर नाबाद हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

अर्धशतक लगाकर ईशान किशन आउट

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन 58 रन बनाकर वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

ईशान किशन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

सूर्यकुमार यादव ने खोला खाता

सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता के खिलाफ खाता खोल लिया है. उन्होंने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की है. फैंस को पूरी उम्मीद है कि सूर्या इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलेंगे.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

रोहित शर्मा को सुयश शर्मा ने भेजा पवेलियन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए हैं. रोहित ने 20 रन बनाए हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

4 ओवर के बाद मुंबई ने बनाए 57 रन 

मुंबई इंडियंस धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है. टीम ने 4 ओवर में 57 रन बना दिए हैं. ईशान किशन ने सुनील नारायण के ओवर में 22 रन जड़ दिए हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

2 ओवर में मुंबई ने बनाए 18 रन

मुंबई इंडियंस ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं. टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने दूसरे ओवर में शार्दूल ठाकुर को 16 रन जड़ दिए.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

रोहित और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की

मुंबई इंडियंस की पारी शुरु हो गई है. टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित शर्मा और ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर ने मुंबई को दिया 186 रनों का लक्ष्य 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 186 रनों का लक्ष्य दिया है. कोलकाता की ओर से वेंकटेश अय्यर ने शानदार 104 रनों का पारी खेली.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर को लगा छठा झठका, रिंकू सिंह आउट

केकेआर को छठा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह 18 रन बनाकर डी यानसन का शिकार बने.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर को लगा पांचवां झटका, अय्यर आउट

केकेआर को पांचवां झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर शतक लगाकर मेडरिथ की गेंद पर आउट हो गए हैं. वह केकेआर की ओर से आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

वेंकटेश अय्यर ने जड़ा कमाल का शतक 

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कमाल की बैटिंग करते हुए 48 गेंदों पर 9 छक्के और 5 चौके की मदद से शानदार शतक जड़ा. अय्यर आईपीएल के इस सीजन में हैरी ब्रुक के बाद शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर को लगा चौथा झटका, रिंकू सिंह आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लग गया है. टीम के बल्लेबाज शार्दूल ठाकुर 13 रन बनाकर ऋतिक शौकीन के दूसरे शिकार बने.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

11 ओवर में 104 रन केकेआर ने बनाएं

केकेआर ने 11 ओवर में 104 रन बना लिए हैं. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने बल्ले से धमाका करते हुए 34 गेंदों में 76 रन बना लिए हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

9 ओवर में केकेआर ने बनाए 84 रन

केकेआर ने 9 ओवर में 84 रन बना लिए हैं. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने 59 रन बना लिए हैं. वहीं उनका साथ शार्दूल ठाकुर दे रहे हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर को लगा तीसरा झटका, नितीश राणा आउट

केकेआर को लगा तीसरा झटका, कप्तान नितीश राणा 5 रन बनाकर ऋतिक शौकीन की गेंद पर आउट हो गए. वहीं आउट होने के बाद ऋतिक और राणा के बीच तीखी बहस होते हुए भी नजर आई.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

7 ओवर के बाद केकेआर ने बनाए 68 रन 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 ओवर के बाद 68 रन बना लिए हैं. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं. वही कप्तान नितीश राणा भी क्रीज पर हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर दूसरा झटका, गुरबाज आउट 

कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला की गेंद पर आउट हो गए.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

वेंकटेश अय्यर का ताबड़तोड़ अंदाज जारी

वेंकटेश अय्यर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 15 गेंदों में 38 रन बना चुके हैं. वहीं उनका साथ गुरबाज दे रहे हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

4 ओवर में मुंबई ने बनाए 41 रन

मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर में 41 रन बना लिए हैं. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर और गुरबाज तेजी से रन बना रहे हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

3 ओवर के बाद केकेआर ने बनाए 25 रन

केकेआर ने तीन ओवर के बाद 25 रन बना लिए हैं. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर और रहमनुल्लाह गुरबाज अभी क्रीज पर हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर को लगा पहला झटका, जगदीशन आउट

केकेआर को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन बिना खाता खोले कैमरून ग्रीन की गेंद पर आउट हो गए.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर की बल्लेबाजी शुरू, गुरबाज और जगदीशन क्रीज पर 

केकेआर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के स्टार बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज और एन जगदीशन क्रीज पर उतर गए हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

मैच में उतरते ही इतिहास रच देंगे अर्जुन तेंदुलकर 

मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर उतरते ही अर्जुन तेंदुलकर इतिहास रच देंगे. दरअसल, इस फ्रेंचाइजी से सचिन तेंदुलकर भी खेल चुके हैं. ऐसे में यह पहली दफा होगा जब बाप और बेटे की जोड़ी मुंबई के लिए खेलेगी.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

केकेआर की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

अर्जुन तेंदुलकर करेंगे आईपीएल डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर आज मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू करने जा रहे हैं. यह उनके लिए बहुत बड़ा क्षण होगा.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं मुकाबला

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका रोहित शर्मा के न खेलने से लगा है. वह पेट दर्द के कारण यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.

7:36 PM. 16 Apr 23 7:36 PM. 16 Apr

मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस पहले बॉलिंग का किया फैसला. इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं.

2:35 PM. 16 Apr 23 2:35 PM. 16 Apr

MI vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के दरमियान अब तक 31 मैच खेले गए हैं जिनमें मुंबई ने 22 और कोलकाता ने 9 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता की टीम पर भारी पड़ी है.

2:35 PM. 16 Apr 23 2:35 PM. 16 Apr

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ.

2:35 PM. 16 Apr 23 2:35 PM. 16 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लोकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती.

2:35 PM. 16 Apr 23 2:35 PM. 16 Apr

पिच रिपोर्ट

मुंबई और कोलाकात के बीच आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है लेकिन फिर भी यहां जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है. यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी.

2:35 PM. 16 Apr 23 2:35 PM. 16 Apr

कब और कहां देखें लाइव?

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

1:39 PM. 16 Apr 23 1:39 PM. 16 Apr

मुंबई इंडियंस टीम स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, टिम डेविड, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, विष्णु विनोद, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, डुआन जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल

1:39 PM. 16 Apr 23 1:39 PM. 16 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम स्क्वॉड

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लोकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, टिम साउदी, मनदीप सिंह, जेसन रॉय, लिटन दास, डेविड विसे, अनुकुल रॉय, कुलवंत खेजरोलिया, वैभव अरोरा, हर्षित राणा, आर्या देसाई.

मुख्य बातें

MI vs KKR, IPL 2023 Highlights: आईपीएल 2023 में आज (16 अप्रैल) डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दे दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने वेंकटेश अय्यर के 104 रनों की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 185 रन बनाए थे. हालांकि टीम के गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा नहीं पाए और मुंबई ने यह लक्ष्य 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से ईशान किशन 58 और सूर्यकुमार यादव ने 43 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >