MS Dhoni आईपीएल से नहीं ले रहे संन्यास, अगले सीजन में फिर दिखेगा माही का जलवा

GT vs CSK IPL 2023 Final Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है. एक रोमांचक मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को उनके ही घर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर यह मुकाबला जीता है. बारिश बाधित खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के 99 रनों की पारी के दम पर गुजरात ने सीएसके को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन बारिश के कारण सीएसके को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला. रवींद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को पांचवीं जीत का तोहफा दिया है.

Live Updates
8:47 AM. 30 May 23 3:17 AM. 30 May

MS Dhoni नहीं लेंगे संन्यास, अगले सीजन फिर दिखेगा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद अपने आईपीएल रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है. धोनी ने कहा कि यह रिटायरमेंट का सही वक्त है. पर फैंस का प्यार देख मैं अभी संन्यास नहीं ले रहा हूं. मैं अगले सीजन तक खुद को फिट रखने की कोशिश करूंगा और फैंस के लिए खेलने की कोशिश करूंगा.

8:30 AM. 30 May 23 3:00 AM. 30 May

यशस्वी जायसवाल बने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

राजस्थान रॉयल्स के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड दिया गया है.

8:30 AM. 30 May 23 3:00 AM. 30 May

रवींद्र जडेजा  ने धोनी को जीत की समर्पित

चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के हीरो रवींद्र जडेजा ने सीएसके की जीत के बाद बड़ा बयान दिया है. जडेजा ने इस खिताबी जीत को महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित किया है.

7:13 AM. 30 May 23 1:43 AM. 30 May

सीएसके ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब

रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल की चैंपियन बन गयी है. एमएस धोनी जरूर शून्य पर आउट हुए लेकिन उनकी टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें जीत का तोहफा देकर उनकी मन्नत पूरी कर दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने जीत केल लिए सीएसके को 215 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन जैसे ही सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हुई चौथी गेंद के बाद बारिश शुरू हो गयी. बाद में अंपायरों ने सीएसके के लिए 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया और आखिरी गेंद पर जरूरी चौका लगाकर सीएसके को जीत दिला दी.

6:57 AM. 30 May 23 1:27 AM. 30 May

गोल्डन डक पर आउट हुए महेंद्र सिंह धोनी

गुजरात के खिलाफ बैटिंग करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं. वह मोहित शर्मा की गेंद पर कैच आउट हुए. चेन्नई को अभी जीत के लिए 21 रन की जरुरत है.

6:57 AM. 30 May 23 1:27 AM. 30 May

अजिंक्य रहाणे आउट, चेन्नई को लगा तीसरा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे की गेंद पर आउट हो गए. वहीं उनके बाद अंबाती रायडू क्रीज पर उतरे हैं.

मुख्य बातें

GT vs CSK IPL 2023 Final Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है. एक रोमांचक मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को उनके ही घर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर यह मुकाबला जीता है. बारिश बाधित खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के 99 रनों की पारी के दम पर गुजरात ने सीएसके को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन बारिश के कारण सीएसके को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला. रवींद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को पांचवीं जीत का तोहफा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >