IPL 2023 के पहले कई टीमों को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मुकाबले से बाहर हुए अफ्रीकी प्लेयर्स

South African Players set to miss Opening Matches of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. वहीं इसके शुरुआत के पहले कई टीमों के लिए बुरी खबर है. दरअसल, आईपीएल के शुरुआती मैचों से दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बाहर रहेंगे.

South African Players set to miss Opening Matches of IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. इसे लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है. वहीं इन तैयारियों के बीच प्लेयर्स का अपनी टीम के साथ जुड़ने का भा सिलसिला जारी है. हालांकि इन सब के बीच क्रिकेट के इस ग्रैंड लीग के शुरुआत से पहले कई टीमों के लिए बुरी खबर भी सामने आ रही है. दरअसल, आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका के कई प्लेयर्स एक्शन में नजर नहीं आएंगे.

क्यों बाहर हुए दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर्स

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. दरअसल, अफ्रीकी टीम को इस महीने के अंत में नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच यह सीरीज 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच खेला जाएगा. अफ्रीकी टीम के दृष्टिकोण से यह सीरीज काफी महत्वपर्ण है. क्योंकि अगर दक्षिण अफ्रीका को भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप में सीधे तौर पर क्वालीफाई करना है तो उन्हें यह सीरीज हर हाल में जीतना होगा.

इसी कारण इस महत्वपूर्ण सीरीज को देखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को यह सूचना दे दी है कि इस सीरीज में टीम के बड़े प्लेयर्स की जरुरत है ऐसे में साउथ अफ्रीका टीम के प्लेयर्स इस सीरीज के बाद आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ पाएंगे. दक्षिण अफ्रीका टीम के प्लेयर्स के आईपीएल के शुरुआती मुकाबले में नहीं आने से सबसे बड़ा नुकसान सनराइजर्स हैदराबाद को होगा. दरअसल, टीम के कप्तान एडन मार्करम के अलावा हेनिक क्लासन और मार्को जेनसन जैसे स्टार खिलाड़ी एसआरएच में शामिल हैं. ऐसे में उनका न होना टीम के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है.

दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर्स के नहीं होने से किन टीमों को होगा नुकसान

सनराइजर्स हैदराबाद (मार्करम, हेनरिक क्लासेन, मार्को जेनसन), दिल्ली कैपिटल्स (नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी), मुंबई इंडियंस (ट्रिस्टन स्टब्स, संभवतः डेवाल्ड ब्रेविस), मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स (मिलर), लखनऊ सुपर जायंट्स (क्विंटन डी कॉक), पंजाब किंग्स (रबाडा) के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >