RR vs CSK IPL 2022: मोईन अली की 93 रन की पारी बेकार, राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को पांच विकेट से हराया

RR vs CSK IPL 2022 आईपीएल 2022 के लीग मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 150 रन बनाये. राजस्थान ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया है.

Live Updates
4:46 AM. 21 May 22 11:16 PM. 20 May

राजस्थान ने पांच विकेट से सीएसके को हराया

मोईन अली की 93 रन की शानदार पारी बेकार चली गयी. राजस्थान रायल्स ने आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया है. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली. इस जीत के साथ राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुका है.

4:46 AM. 21 May 22 11:16 PM. 20 May

हेटमायर आउट, राजस्थान को पांचवां झटका

शिमरोन हेटमायर आउट हो गये हैं. उन्होंने सात गेंद पर छह रनों की पारी खेली. सोलंकी की गेंद पर डेवोन कॉनवे ने उनका कैच बाउंड्री लाइन पर पकड़ा. हेटमायर के आउट होने के बाद रेयान पराग क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये हैं.

4:46 AM. 21 May 22 11:16 PM. 20 May

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक बनाया है. जायसवाल ने 39 गेंद पर 50 रन बना लिए हैं. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाये.

4:46 AM. 21 May 22 11:16 PM. 20 May

राजस्थान को तीसरा झटका, पडिक्कल आउट

देवदत्त पडिक्कल तीन रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने नौ गेंद का सामना किया. मोईन अली ने पडिक्कल हो क्लीन बोल्ड कर दिया. पडिक्कल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आये हैं.

4:46 AM. 21 May 22 11:16 PM. 20 May

संजू सैमसन आउट, राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लगा है. कप्तान संजू सैमसन आउट हो गये हैं. सैंटनर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ लिया. सैमसन 20 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आये हैं.

4:46 AM. 21 May 22 11:16 PM. 20 May

नहीं चला जोस बटलर का बल्ला, राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है. जोस बटलर दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. सिमरजीत सिंह की गेंद पर मोईन अली ने बटलर का कैच लपका है. बटलर की जगह बल्लेबाजी करने कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

RR vs CSK IPL 2022 आईपीएल 2022 के लीग मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 150 रन बनाये. राजस्थान ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >