MI vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराया, जोस बटलर ने जड़ा सीजन का पहला शतक

MI vs RR, IPL 2022: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य दिया. राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराकर अपना दूसरा मुकाबला जीता.

Live Updates
7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

राजस्थान ने मुंबई को 23 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गयी है. राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सीजन का पहला शतक लगाया. युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट लिए.

7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

डेनियल सैम्स आउट, मुंबई को छठा झटका

मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा है. डिनयल सैम्स आउट हो गये हैं. सैम्स खाता भी नहीं खोल पाए. जोस बटलर ने शानदार कैच लिया.

7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाज आउट

मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. टिम डेविड 1 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

ईशान के बाद तिलक वर्मा ने भी जड़ा पचासा

ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के लिए अर्धशतक बनाया. उन्होंने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी पारी में तिलक ने दो चौके और चार छक्के लगाए हैं.

7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

मुंबई को तीसरा झटका, ईशान किशन आउट

ईशान किशन अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है. किशन ने 43 गेंद पर 54 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कीरोन पोलार्ड आए हैं.

7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे

11 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. तिलक वर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों 40 के पार के स्कोर पर खेल रहे हैं. मुंबई के दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह आउट हो चुके हैं.

7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, अनमोलप्रीत सिंह आउट

अनमोलप्रीत सिंह पांच रन बनाकर आउट हो गये हैं. मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है. अनमोलप्रीत को नवदीप सैनी ने आउट किया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं. दूसरी छोर पर ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे हैं.

7:34 PM. 2 Apr 22 7:34 PM. 2 Apr

मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत, रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा केवल 10 रन बनाकर आउट हो गये. रोहित शर्मा ने 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक छक्का जमाया और प्रसिद्ध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गये. रोहित की जगह अनमोलप्रीत सिंह बल्लेबाजी करने आए हैं.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 193 रन 

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया. राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 100 रनों की पारी खेली. यह आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक है. उन्होंने 66 गेंद पर शतक पूरा किया. मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

बुमराह ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवर में बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. अपने स्पेल के आखिरी ओवर में तीन विकेट गिरे. उन्होंने पहले हेटमायर को पवेलियन भेजा. उसके बाद शतक जड़ने वाले जोस बटलर को आउट किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन भी रन आउट हो गये. अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

शिमरन हेटमायर आउट

शिमरन हेटमायर आउट हो गये हैं. राजस्थान की टीम को चौथा झटका लगा है. हेटमायर ने 14 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाए. जसप्रीम बुमराह ने उन्हें आउट किया.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

जोस बटलर ने जड़ा शानदार शतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक जड़ा है. उन्होंने 66 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

संजू सैमसन आउट, राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लगा है. कप्तान संजू सैमसन आउट हो गये हैं. उन्होंने 21 गेंद पर 30 रन की पारी खेली. पोलार्ड की गेंद पर तिलक वर्मा ने उनका कैच लपका है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने शिमरन हिटमायर आए हैं.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

जोस बटलर का अर्धशतक

जोस बटलर ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 31 गेंद पर 51 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अब तक 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 65 रन बना लिए हैं. राजस्थान के दो विकेट गिर चुके हैं. बटलर का साथ देने के लिए क्रीज पर कप्तान संजू सैमसन हैं.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

देवदत्त पडिक्कल आउट, राजस्थान को दूसरा झटका 

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लगा है. देवदत्त पडिक्कल आउट हो गये हैं. उन्होंने सात गेंद पर सात रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल को रोहित शर्मा ने टाइमल मिल्स की गेंद पर कैच किया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने खुद कप्तान संजू सैमसन आए हैं.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका, जायसवाल आउट

यशस्वर जायसवाल आउट हो गये हैं. एक रन के निजी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट कर दिया. इस प्रकार तीसरे ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है. जायसवाल की जगह बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिकल आए हैं.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं. मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी.

5:20 PM. 2 Apr 22 5:20 PM. 2 Apr

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर करने का प्रयास करेगी. पिच अच्छी है ज्यादा रन बनने की उम्मीद है.

3:02 PM. 2 Apr 22 3:02 PM. 2 Apr

मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला 

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस जहां सीरीज में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में अपना टॉस स्थान बरकरार रखना चाहेगी.

मुख्य बातें

MI vs RR, IPL 2022: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य दिया. राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराकर अपना दूसरा मुकाबला जीता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >