LSG vs RR: नहीं चले सूर्यवंशी और जायसवाल, LSG ने RR को 159 रन पर रोका

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 159 रन पर रोक दिया. सूर्यवंशी और जायसवाल फ्लॉप रहे. लखनऊ की गेंदबाजी शानदार रही. मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट चटकाए.

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल टी20 मैच में बुधवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 159 रन बनाए. लखनऊ के गेंदबाजों का दबदबा पूरे मैच में शुरू से ही दिखा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल भी कुछ नहीं कर पाए. जायसवाल को शमी ने तो सूर्यवंशी को राठी ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. रॉयल्स के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए. सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट चटकाए. अब लखनऊ को यह मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे.

लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 के लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पहली बाद लीग मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. इसका मतलब यह है कि 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी इस लीग में पहली बार भारत के अनुभवी स्टार पेसर मोहम्मद शमी का सामना करेंगे. आरआर 6 में से 4 जीत के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि एलएसजी 6 में से 4 हार के बाद टेबल में नौवें नंबर पर है. उससे नीचे केवल एक टीम केकेआर है. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम टेबल में लंबा छलांग लगाती है.

एलएसजी ने गेंदबाजी में किए दो बदलाव

टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करना चाहते हैं, आप जानते ही हैं, हम इन्हीं परिस्थितियों में खेलते आ रहे हैं. अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि सबसे अच्छा क्या रहेगा, लेकिन हमारी टीम जिस तरह की है, हम चाहते हैं कि जब विरोधी टीम पहले बैटिंग करे तो हम उन पर दबाव डालें. हम कोई न कोई तरीका निकाल लेंगे कि हम अपनी घरेलू पिच पर कैसे खेलें और इसे नुकसान के तौर पर न देखें. मुझे लगता है कि ज्यादातर थोड़े-बहुत बदलाव होंगे, बस मामूली सा बदलाव, क्योंकि आप बहुत बड़ा बदलाव नहीं करना चाहते. गेंदबाजी की तरफ से सिर्फ़ दो बदलाव हुए हैं. हमारी टीम में दिग्वेश राठी आए हैं और आवेश की जगह मयंक यादव.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

आरआर की टीम में कोई बदलाव नहीं

टॉस के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘मैंने असल में अपने लड़कों से कहा था कि मैं टॉस हारने की कोशिश करूंगा, क्योंकि मैं बहुत कन्फ्यूज था. मैंने वह काफी अच्छे से किया. इसलिए मैं बॉलिंग या बैटिंग, किसी भी चीज से खुश हूं. मुझे लगता है कि पहले बैटिंग करते हुए, हमने यहां कुछ घरेलू मैच खेले हैं और बाद के हाफ में पिच थोड़ी धीमी हो गई थी. इसलिए उम्मीद है कि हमें अच्छी शुरुआत मिलेगी. मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की. यहां तक ​​कि कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में भी, मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में कुछ गलतियां की थीं. जिस तरह से जायसवाल और वैभव ने उस विकेट पर बैटिंग की, वह शानदार था.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर.

ये भी पढ़ें…

LSG vs RR: वैभव सूर्यवंशी पहली बार करेंगे मोहम्मद शमी का सामना, कौन किस पर पड़ेगा भारी

Abhishek Sharma के लिए शतक बनाना आसान काम, पुजारा ने बताया मास्टरक्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >